खतरनाक रनवे : दुनिया के सिर्फ 8 पायलट ही विमान उतारने के लिए क्वालीफाइड
दुनिया में कई खतरनाक रनवे हैं पर एक रनवे ऐसा भी है जहां जाने की इजाजत सिर्फ कुछ ही पायलटों को है। वो इसलियो क्योंकि ये बेस्ट पायलट हैं।
भूटान में बना है सबसे खतरनाक रनवे
भूटान के पारो एयरपोर्ट रनवे पर पर लैंडिंग और टेकऑफ दोनों ही मुश्किल टास्क हैं। भूटान का पारो एयरपोर्ट कुदरती तौर पर जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक है। बड़े विमाना बनाने वाली मशहूर कंपनी बोइंग ने इसे दुनिया के मोस्ट डेंजरस एयरपोर्ट में शामिल किया है। यहां लैंडिंग केवल बहुत अनुभवी और कुशल पायलट ही करवा सकते हैं। आप को जानकर हैरानी होगी की पुरी दुनिया में सिर्फ 8 ही पायलट हैं जो यहां लैंडिंग करवाने के लिए क्वालिफाइड हैं।
खड़े पहाड़ों के बीच से गुजरता है जहाज
भूटान हिमालय की गोद में बसा है। यहां ऊंचे पहाड़ और पेड़ों की भरमार है। पारो एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमानों को सीधे खड़े पहाडों के बीच से गुजरना होता है। इन पहाड़ों पर कहीं कहीं घर भी बने हुए हैं। यहां रनवे दूर से नजर नहीं आता। पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए पायलट को अचानक रनवे दिखाई देता है। ऐसे में विमान पर कंट्रोल रखना साधारण पायलट के लए मुश्किल काम है। इस जगह अक्सर ही तेज हवाएं चलती हैं, जिनके कारण विमान का बैलेंस बनाए रखने के लिए पायलट को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं।
दिन में ही है लैंडिंग की इजाजत है
इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई भी केवल 6500 फुट है। दुनिया के सबसे छोटे रनवे में से एक इस रनवे पर विमान लैंड करवाना बेहद टेढ़ी खीर है। पारो एयरपोर्ट से केवल दिन में ही लैंडिंग और टेकऑफ की इजाजत है। वह भी मौसम साफ रहने पर। विशेष परिस्थितियों में नाइट टाइम फ्लाइट्स के दौरान रोशनी की भरपूर व्यवस्था की जाती है। रोशनी इतनी रखी जाती है कि पायलट अपनी आंखों के भरोसे निर्णय ले सके न कि मशीनों के भरोसे।