शरीर का आधा हिस्सा गायब होने के बाद यह महिला जीती है ऐसी जिंदगी
आधे शरीर के साथ जिंदगी गुजार रहीं 33 साल की यह महिला कई लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
बन गई हैं जिंदा मूर्ति
शरीर में किसी तरह की कमी हो जाए, तो आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। ऐसी ही तमाम मुश्किलों से जूझ रही हैं 33 साल की एशले कर्रपाइल। एशले का सिर्फ आधा शरीर है, उनका दायां हाथ नहीं है जबकि पैर पैरालिसिस अटैक ये ग्रसित है। उन्हें चलने फिरने से लेकर उठने-बैठने तक किसी न किसी का सहारा लेना पड़ता है। वह एक जिंदा मूर्ति बन चुकी हैं जो खुद हिल-डुल भी नहीं सकतीं।
दुनिया में सिर्फ 800 लोगों को है यह बीमारी
एशले को फायब्रोडीस्पलासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिविया (fibrodysplasia ossificans progressiva) से पीड़ित हैं। इस बीमारी में शरीर की मांसपेशियां धीमे-धीमे हड्डियों में तब्दील हो जाती हैं। इसी क्रम में यह बीमारी उनका दाहिना हाथ लील चुकी है। दुनिया में सिर्फ 800 लोग ही इस बीमारी से ग्रसित हैं। 20 लाख लोगों में किसी एक को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है।
ढाई साल में हो गया था कैंसर
एशले बताती हैं कि जब वो ढाई साल की थी तब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। डॉक्टर्स ने इसका काफी इलाज किया। बाद में पता चला कि वह तो ट्यूमर था। जिसके चलते एशले का दायां हाथ हटा दिया गया। जिससे यह पूरे शरीर में न फैले। हालांकि यह उनके दाएं पैर पर असर डाल चुका है। एशले का दायां पैर पैरलाइज हो गया है।