नाबालिग से विवाह कर जबरन धर्म परिवर्तन
एक नाबालिग लड़की के साथ विवाह करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़की अपने प्रेमी के साथ नौ दिन पहले लापता हो गई थी। शनिवार को जब वह लौटी तो उसका धर्म परिवर्तन हो चुका था। अब वह जरीना बन चुकी है। परिजनों की
जासं, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ विवाह करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़की अपने प्रेमी के साथ नौ दिन पहले लापता हो गई थी। शनिवार को जब वह लौटी तो उसका धर्म परिवर्तन हो चुका था। अब वह जरीना बन चुकी है। परिजनों की शिकायत के बाद से आरोपी लड़का फरार है।
लड़की का कहना है कि उसे डरा-धमका कर ले जाया गया था और पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट कोर्ट में जबरन शादी करा धर्म परिवर्तन करा दिया गया। गत 21 जनवरी को महुआ डंगाल निवासी जलील अंसारी एक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। 22 जनवरी को लड़की के पिता ने अमड़ापाड़ा थाने में अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मामला जलील अंसारी के खिलाफ दर्ज कराया।
नौ दिन बाद शुक्रवार को लड़के के पिता मौला अंसारी लड़की को लेकर गांव लौटे। पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर उसकी मेडिकल जांच कराई और परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़की ने पुलिस के समक्ष अभी कोई बयान नहीं दिया है।