Move to Jagran APP

भाजपा और वामदलों के बंद पर ममता की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में हुए निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को खुली चेतावनी दी है। निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगा भाजपा और वामो ने 30 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि

By Kamal VermaEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2015 12:11 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2015 12:35 AM (IST)
भाजपा और वामदलों के बंद पर ममता की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हुए निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को खुली चेतावनी दी है। निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगा भाजपा और वामो ने 30 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में किसी को भी बंद की इजाजत नहीं है। ऐसा करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

loksabha election banner

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में हमारा रुख स्पष्ट है कि यहां न तो कोई बंद होगा और न ही हड़ताल। हम इसके सख्त खिलाफ हैं, जो भी इसमें शरीक होगा, प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। हम प्रदेश के विकास की गति को रोक नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में हमें दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है, जिससे स्पष्ट है कि जनता हमारे साथ है। लिहाजा प्रदेश में बंद को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा और वामो एक ही हैं, तभी दोनों ने अचानक बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि वामो के बंद की घोषणा के बाद भाजपा ने भी गुरुवार को 12 घंटे प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था।

पढ़ें: हिंसा से लहुलुहान मतदान

हिंसा के बीच हुआ कोलकाता में मतदान

रूपा गांगुली के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की छेड़छाड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.