Move to Jagran APP

पाक साइंटिस्ट ए क्यू खान ने कहा, 5 मिनट में दिल्ली को कर सकते हैं तबाह

राजधानी दिल्ली को क्या पाकिस्तान आसानी से निशाना बना सकता है। पाक के परमाणु जनक अब्दुल कादिर खान पर यकीं करें तो पाकिस्तान ने वो क्षमता हासिल कर ली है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 12:42 PM (IST)
पाक साइंटिस्ट ए क्यू खान ने कहा, 5 मिनट में दिल्ली को कर सकते हैं तबाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान नापाक हरकतों के लिए कुख्यात है। ये तथ्य किसी से छिपा नहीं है। पाक के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान का कहना है कि भारत की राजधानी को उनका देश महज पांच मिनट में तबाह कर सकता है। अब्दुल कादिर के मुताबिक रावलपिंडी के कहुटा से मिसाइल के जरिए परमाणु हमले को अंजाम दिया जा सकता है।

loksabha election banner

हिरोशिमा परमाणु हमले में जिंदा बचे लोगों की कहानी उनकी जुबानी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 1984 में ही परमाणु संपन्न देश बन सकता था। लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। जिया उल हक को ये डर था कि अगर पाकिस्तान परमाणु परीक्षण करता है तो उनके देश को कड़े प्रतिबंधों के साथ सैन्य दखल का सामना करना पड़ता। इसके अलावा जिया उल हक का ये मानना था कि अफगानिस्तान में रूसी घुसपैठ की वजह से जिस तरह की वित्तीय मदद पाकिस्तान को मिल रहा था वो बंद हो सकता था।

खान को 2004 में बदनामी का सामना करना पड़ा था। जब उन्होंने कहा था कि वो परमाणु प्रसार में शामिल थे। इस बयान के बाद उन्हें नजरंबदी में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि था कि पाकिस्तान सरकार के इस तरह के बर्ताव से वो बेहद परेशान और दुखी थे। उनकी सेवाओं के बगैर पाकिस्तान परमाणु हथियारों का विकास नहीं कर सकता था। पाकिस्तान परमाणु संपन्न पहला मुश्लिम देश नहीं बन सकता था। बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में हमने ये क्षमता हासिल की थी।

उत्तर कोरिया पांचवें परमाणु परीक्षण की तैयारी में

भारत ने पहला परमाणु परीक्षण वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान हुआ था। जबकि दूसरा परीक्षण वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में हुआ। 1998 में भारत द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद पाकिस्तान ने भी टेस्ट किया था। भारत के परमाणु वैज्ञानिकों का कहना है कि वो वर्ष 1964 में ही परमाणु हथियार का परीक्षण करने में सक्षम थे।

इन देशों के पास हैे महाविनाश के हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक परमाणु संपन्न 9 देशों के पास 18500 परमाणु हथियार हैं। अकेले रूस के पास 7500 परमाणु हथियार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। महाविनाश के इन हथियारों में 7200 हथियारों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। फ्रांस के पास इन हथियारों की संख्या 300 है। पड़ोसी देश चीन के पास 250 परमाणु हथियार हैं। ब्रिटेन के पास करीब 215 हथियार हैं। भारत को चुनौती देने वाले पाकिस्तान के पास 100 से 120 हथियार हैं। भारत के पास 90 से 100 हथियार हैं। इजरायल के पास 80 और उत्तर कोरिया के पास 10 परमाणु हथियार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.