Move to Jagran APP

इंडियन नेवी के जवानों ने समुद्र में फंसे चालक दल के चार सदस्यों को बचाया

रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि करीब आधे घंटे के बचाव कार्य के बाद चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया गया।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 10:22 AM (IST)
इंडियन नेवी के जवानों ने समुद्र में फंसे चालक दल के चार सदस्यों को बचाया
इंडियन नेवी के जवानों ने समुद्र में फंसे चालक दल के चार सदस्यों को बचाया

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन नेवी के हेलीकॉप्टर ने मुंबई के समुद्र किनारे फंसे चालक दल के 4 सदस्यों को बचाया लिया। बोट से भ्रमण के दौरान यह चालक दल लो टाइड की वजह से रास्ता भटक गया और चट्टानों के बीच फंस गया था।

loksabha election banner

रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि करीब आधे घंटे के बचाव कार्य के बाद सभी चालक दल सदस्यों को बचा लिया गया। चालक दल के चारों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से इंडियन नेवी के मुंबई में कुलाबा स्थित एयर स्टेशन लाया गया। एयर स्टेशन पर हेल्थ चेकअप के बाद चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बताया गया है।

घटना सोमवार रात तकरीबन नौ बजे की है। समुद्र में फंसे टगबोट सोनिका के चालक दल के सदस्य ने मुंबई पुलिस को कॉल कर फंसे होने की जानकारी दी थी। कॉल मुंबई के मुख्य पुलिस नियंत्रण कक्ष में किसी पुलिस कर्मचारी ने रिसीव की। कॉल के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद जब पुलिस बोट पर सवार लोगों को किनारे तक नहीं ला सकी तब पुलिस ने इंडियन नेवी को जानकारी दी।

इंडियन नेवी और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद बोट पर सवार लोगों को बचा लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.