मेजर ध्यानचंद को मिले ‘भारत रत्न’: विजय गोयल
आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। इस अवसर पर उनके लिए भारत रत्न की मांग की गयी है।
By Monika minalEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 10:31 AM (IST)
नई दिल्ली (एएनआई)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के अवसर पर लोगों ने उनके लिए देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘भारत रत्न’ की मांग की। केंद्रीय खेल मंत्री, विजय गोयल ने भी इस बात का समर्थन किया।
खेल मंत्री ने कहा, ‘मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की लोगों की मांग को मैं आगे तक ले जाऊंगा।
आज मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग पर भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही आम लोगों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व राज्यसभा सदस्य दिलीप टिर्की, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह, मोहम्मद रियाज, ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद, रेत से कलाकृति बनाने वाले कलाकार सुदर्शन पटनायक समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं।I will take forward this popular sentiment of giving Bharat Ratna to Major #Dhyanchand : Sports Minister Vijay Goel pic.twitter.com/oB6BpurwqR
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें