Move to Jagran APP

श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा तो जयललिता ने PM से की तुरंत कार्रवाई की मांग

श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने कथित रूप से अपनी जलसीमा में मछली पकड़ रहे आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नवंबर महीने में इस तरह की यह छठी घटना है, 26 नवंबर को भी 15 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 08:54 PM (IST)
श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा तो जयललिता ने PM से की तुरंत कार्रवाई की मांग

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने के बाद तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जयललिता ने लिखा है कि जिस तरह से श्रीलंकाई सेना ने भारतीय मछुआरों और उसके नाव को पकड़ा है ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ तुरत कार्रवाई की जाए।

loksabha election banner

इससे पहले, श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने कथित रूप से अपनी जलसीमा में मछली पकड़ रहे आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। नवंबर महीने में इस तरह की ये छठी घटना है, 26 नवंबर को भी 15 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।

ये भी पढ़ें- नौकरानी पर अत्याचार, जयललिता ने लगाई पीएम मोदी से दखल की गुहार

श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को उनकी नावों के साथ रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। वे जाफना में डेल्ट द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे। उन्हें जाफना में कराईनगर में मत्स्य व समुद्री विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

रामेश्वरम में मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि मछुआरों को जब गिरफ्तार किया गया तब वे लगभग श्रीलंका के समुद्र तट पर थे। गिरफ्तार मछुआरों में चार रामेश्वरम तथा अन्य पुदुकोट्टाई के हैं। गत 26 नवंबर को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय जलसीमा का उल्लंघन करने के आरोप में तमिलनाडु के 15 मछुआरों को गिरफ्तार तथा उनकी नावें जब्त कर ली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.