Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अबू सलेम का गुर्गा व खतरनाक शूटर

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के गुर्गे और खतरनाक शूटर जान उस्मान खान का गिरफ्तार किया है। उस्मान को त्रिनगर के सराय रोहिला में गिरफ्तार किया गया है। उस पर नकली नोट, जबरन उगाही (रंगदारी) और हत्या के कई मामले दिल्ली

By anand rajEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 02:35 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अबू सलेम का गुर्गा व खतरनाक शूटर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के गुर्गे और खतरनाक शूटर जान उस्मान खान का गिरफ्तार किया है। उस्मान को त्रिनगर के सराय रोहिला में गिरफ्तार किया गया है। उस पर नकली नोट, जबरन उगाही (रंगदारी) और हत्या के कई मामले दिल्ली व मुंबई में दर्ज हैं।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जान उस्मान खान को 2006 में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस केस में उसने बॉलिवुड फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन के पति और फिल्म निर्देशक अनिल थदानी से जबरन उसूली की थी। इस केस में वो अबू सलेम के साथ था।

जान उस्मान खान को आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इस केस में इसने दिल्ली के एक बड़े फाइनेंसर हेमंत बिरजे पर गोली चलाई थी। इस वक्त वह विनोद पंडित के साथ था। विकास पुरी पुलिस स्टेशन की टीम ने इसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन की टीम ने हथियार बरामद किया था।

उत्तम नगर की पुलिस ने भी इसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इस दौरान इसके पास से देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

ये भी पढ़ेंः प्रदीप जैन हत्याकांड में अबू सलेम को उम्रकैद

ये भी पढेंः महिला मित्र के घर से पकड़ा गया दारोगा, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.