Move to Jagran APP

गुडग़ांव में पांच साल की मासूम से रेप, हालत नाजुक

32 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। लहूलुहान और बेहोश हुई बच्ची को डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सर्जरी के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएलएफ से सटे

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 03:09 AM (IST)
गुडग़ांव में पांच साल की मासूम से रेप, हालत नाजुक

गुडग़ांव, जागरण संवाददाता। 32 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। लहूलुहान और बेहोश हुई बच्ची को डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सर्जरी के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

prime article banner

डीएलएफ से सटे गांव में रहने वाली बच्ची के परिवार में ही रविवार को कुआंं पूजन का कार्यक्रम था। इसके चलते लड़की के पिता ने अपने घर का रंग रोगन कराया था। इसका ठेका बिहार के सिवान जिले के गांव सुबही के मूल निवासी शर्मा यादव (32) को दिया था। शर्मा पहले बहादुरगढ़ स्थित एक पेंट निर्माता कंपनी में काम था, लेकिन 15 दिनों से वह चकरपुर में रहकर खुद का काम करने लगा था। मकान की पोताई हो चुकी थी।

काम करने के चलते लड़की के घर वालों ने उसे भी खाने पर बुला लिया था। मकान से दो घर आगे खाने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी जगह जागरण भी चल रहा था। परिवार के लोग इसमें व्यस्त थे। तभी शर्मा लड़की को बहलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो वह छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद बच्ची नहीं नजर आई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पार्क के पास में बच्ची लहुलुहान हालत में बेसुध मिली। लड़की को लोगों ने पार्क में शर्मा के साथ देखा था, लिहाजा उसी पर शक हो गया। बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन डाक्टरों ने हाथ नहीं लगाया, जिसके बाद सफदरजंग अस्पताल ले गए।

एसीपी क्राइम एसओ सीपी स्टाफ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी शर्मा यादव को देर रात मेगा मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

'जिस अंग से अपराध हो उसे काट देना चाहिए'

नन दुष्कर्म कांड में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK