बालेंदु शर्मा समेत 14 हिंदी सेवियों को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत
केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा हिंदी सेवी सम्मान योजना के तहत सात श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने 14 हिंदी सेवी विद्वानों को हर साल सम्मानित किया जाता है।
नई दिल्ली। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा हिंदी सेवी सम्मान योजना के तहत सात श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने 14 हिंदी सेवी विद्वानों को हर साल सम्मानित किया जाता है।
1989 से आरंभ इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, शॉल तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। इस बार एक साथ 2012, 2013 और 2014 के पुरस्कारों के लिए चयनित विद्वानों के नामों की घोषणा की गई।
अलग-अलग श्रेणियों के तहत पुरस्कार पाने वालों में प्रमुख नाम हैं : प्रो. एम. रहमतुल्लाह, डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी व डॉ. सुरेश गौतम (राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार), महेश दर्पण, राजीव कटारा व डॉ. देवेंद्र दीपक (गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार), प्रो. बी. सत्यनारायण् ा, क्षीरदा कुमार शाइकिया व प्रो. एम. वेंकटेश्र्वर (गंगाशरण सिंह पुरस्कार), डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, बालेंदु शर्मा दाधीच व सुरेश कुमार जिंदल (आत्माराम पुरस्कार)। इसके अलावा, सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार, डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार और पद्म भूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कारों के लिए भी नामों की घोषणा की गई।