Move to Jagran APP

भीमसेन जोशी के परिवार में सम्पत्ति के झगड़े

संपत्ति ने कई परिवारों में विवाद पैदा करवाया है। इनसे कोई नहीं बच पाया है, चाहे वह भारत के मशहूर उद्योगपति अंबानी परिवार हो या फिर कोई अन्य। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। भारत रत्न व हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक दिवंगत पंडित भीमसेन जोशी के परिवार का। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक और भारत रत्न

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 06:16 PM (IST)
भीमसेन जोशी के परिवार में सम्पत्ति के झगड़े

मुंबई। संपत्ति ने कई परिवारों में विवाद पैदा करवाया है। इनसे कोई नहीं बच पाया है, चाहे वह भारत के मशहूर उद्योगपति अंबानी परिवार हो या फिर कोई अन्य। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। भारत रत्न व हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक दिवंगत पंडित भीमसेन जोशी के परिवार का।

loksabha election banner

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक और भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत पंडित भीमसेन जोशी के वारिसों के बीच उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। यह कानूनी लड़ाई पंडित जोशी की लगभग 10 करोड़ रुपए की संपत्ति और लगभग 20 संगीत कंपनियों से मिलने वाली रॉयल्टी के लिए है। संपत्ति का यह विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

पंडित जोशी की दूसरी पत्नी वत्सला से हुए उनके 3 बेटों [दो बेटों व एक बेटी] ने पिछले साल सितंबर में पुणे की एक अदालत के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पुणे कोर्ट के सितंबर 2013 में दिए गए आदेश में इन तीनों पर पुणे स्थित पंडित जोशी के बंगले 'कलाश्री' और 2 अन्य फ्लैट में किसी अन्य को अधिकार देने पर रोक लगा दी गई थी।

गौरतलब है कि यह संपत्ति विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब पंडित जोशी की पहली पत्नी सुनंदा से हुए बेटे राघवेंद्र ने जनवरी 2011 में उनके निधन के कुछ दिनों बाद ही 22 सितंबर 2008 की तारीख को बनाए गए उनके वसीयतनामे को चुनौती दी थी।

पढ़ें: पेशावर में दिलीप कुमार के घर को संग्रहालय में बदलने पर अड़ंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.