गुड़गांव में टू व्हीलर टैक्सी सेवा की शुरुआत
दो कंपनियों एम टैक्सी और बैक्सी ने गुड़गांव में टू व्हीलर टैक्सी सर्विस की शुरुआत की है। मंगलवार से गुड़गांव की सड़कों पर ये बाइक्स सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इस नई सेवा की शुरुआत गुड़गांव के डिप्टी कमिश्नर टी. सर्वप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर की। फिलहाल ये बाइक टैक्सी
गुड़गांव। दो कंपनियों एम टैक्सी और बैक्सी ने गुड़गांव में टू व्हीलर टैक्सी सर्विस की शुरुआत की है। मंगलवार से गुड़गांव की सड़कों पर ये बाइक्स सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इस नई सेवा की शुरुआत गुड़गांव के डिप्टी कमिश्नर टी. सर्वप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर की। फिलहाल ये बाइक टैक्सी गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मिला करेंगी।
रोजाना करीब 50 से 60 हज़ार लोग हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। एम टैक्सी और बैक्सी दोनों कंपनियां जल्द ही इसके लिए ऐप भी लाएंगी। इस टैक्सी सर्विस का किराया भी लोगों की जेब के मुताबिक रखा गया है। ये दोपहिया टैक्सी सर्विस सुबह 8 बजे से रात के 9 बजे तक गुड़गांव के मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप पर मिलेंगी। आगे जाकर दोनों कंपनियां दिल्ली-एनसीआर में और जगहों पर भी सर्विस देंगी।
इन टैक्सी सर्विस के लिए आपकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है और इसलिए आपको बाइक पर बैठने से पहले एक हेल्मेट दिया जाएगा। हाइजीन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। आपको एक हेड कैप दी जाती है, जिसे आप हेल्मेट पहनने से पहले पहनें और उसके ऊपर हेल्मेट पहनें।