कमजोर मांग के चलते सोना कमजोर, 27 हजार पर टिका
सोने की गिरती मांग के चलते सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। बाजार में 30 रुपए की कमी के बाद सोने का भाव 27000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है।
नई दिल्ली । सोने की गिरती मांग के चलते सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। बाजार में 30 रुपए की कमी के बाद सोने का भाव 27000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। हालांकि विदेशों में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। 310 रुपए की गिरावट के साथ इसकी कीमत 36,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
सर्राफा व्यवसाई के मुताबिक थोक विक्रेता और ज्वैलर्स की ढीली मांग का प्रभाव साफ दिख रहा है। इसका सबसे जद्यादा प्रभाव सोने की कीमतों पर पड़ा है। जानकारी देते हुए सर्राफा व्यापारी ने कहा मजबूत अन्तर्राष्ट्रीय रुख की वजह से निवेशक अमेरिकी उच्च ब्याज दरों की ओर देख रहे हैं। ये सबसे कारण है जिसके चलते काफी हद तक गिरती हुई कीमतों में रोक लगी है।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके चलते सोनी की कीमत 1184.82 अमेरिकी डॉलर औंस हुई है। इसी तरह चांदी में भी 1.1 फीसदी का उछाल का देखा गया है। चांदी की कीमत सिंगापुर में 16.33 अमेरिकी डॉलर औंस हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी की बात करे तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाला और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना दोनों में 30 रुपए की गिरावट देखी गई। जिसकी वजह से इनकी कीमत 27,000 और 26,850 रुपए प्रति ग्राम हो गई। पिछलो दो सत्रों में इनमे 445 रुपए का नुकसान हुआ। चांदी को भी झटका लगा है। 310 रुपए की गिरावट के बाद चांदी की कीमत 36,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी के सिक्कों में एक हजार रुपए की गिरावट के बाद 55,000 रुपए की खरीद पर टिकी। वहीं 100 पीस की बिक्री पर 56,000 रुपए की कीमत रही।
पढ़ें : सोना और फिसला, चांदी में सुधार