सुरक्षित है ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना
-जीवन बीमा कंपनियां आजकल ऑनलाइन पॉलिसी बिक्री को खूब बढ़ावा दे रही हैं, क्या वजह है? ऑनलाइन पॉलिसी बेचने की परंपरा वैसे तो वर्ष 2009 में शुरू हुई थी, लेकिन तब ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई थी। एक वजह तो यह थी कि पॉलिसियों को इस तरह से तैयार ही नहीं किया गया थ
-जीवन बीमा कंपनियां आजकल ऑनलाइन पॉलिसी बिक्री को खूब बढ़ावा दे रही हैं, क्या वजह है?
ऑनलाइन पॉलिसी बेचने की परंपरा वैसे तो वर्ष 2009 में शुरू हुई थी, लेकिन तब ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई थी। एक वजह तो यह थी कि पॉलिसियों को इस तरह से तैयार ही नहीं किया गया था कि उसकी ऑनलाइन बिक्री हो सके। खास तौर पर जीवन बीमा पॉलिसियों के बारे में जब तक कोई समझाए नहीं, तब तक उसके कई पहलू समझ में नहीं आते थे। अब जीवन बीमा कंपनियों ने ऑनलाइन बिक्री के महत्व को समझा है। उन्होंने ऐसे उत्पाद लांच किए है, जिन्हें ऑनलाइन खरीदने में कोई परेशानी नहीं है। ग्राहक इन्हें खूब समझ कर रहे हैं और यही वजह है कि लोग कुछ पॉलिसियां तो ऑनलाइन ही खरीदना चाहते हैं।
-क्या सुविधाजनक व सुरक्षित है?
कंपनियां ऑनलाइन उत्पादों को खासतौर पर लांच कर रही हैं। लेकिन असली वजह यह भी है कि ग्राहक भी इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे भी चार वजहे हैं। पहला, उन्हें लगता है कि ऑनलाइन बीमा करवाना सस्ता होता है। दूसरा, यह बहुत सुविधाजनक होता है। कहीं से भी खरीदा जा सकता है। घर से, दफ्तर से, शहर से दूर हैं तब भी। तीसरा तथ्य यह है कि ग्राहक उत्पादों के बीच बहुत ही वास्तविक तुलना आसानी से कर सकता है। विभिन्न कंपनियों के उत्पादों का तुलनात्मक अध्ययन होने के बाद उनके लिए फैसला करना आसान हो जाता है। अब टर्म पॉलिसी को ले लीजिए। इसकी ऑनलाइन बिक्री खूब हो रही है। कंपनियां टर्म पॉलिसी को ऑनलाइन बिक्री के लिए ही तैयार कर रही हैं। इसे इंटरनेट पर खरीदना न सिर्फ आसान है बल्कि सस्ता भी है।
-ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना सस्ता कैसे होता है?
आजकल बीमा कंपनियों के खर्चे का एक बड़ा हिस्सा अपना वितरण नेटवर्क बनाने में चला जाता है। यह खर्च ऑनलाइन माध्यम से पूरी तरह से बच जाता है। किसी को कमीशन नहीं देता पड़ता, यह भी एक बचत है। फिर कोई कागजी कार्रवाई नहीं होती। कार्यालय वगैरह का खर्चा नहीं होता। यह भी बचत है। ऑनलाइन बीमा खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक युवा होते हैं। इसका भी असर प्रीमियम पर पड़ता है।
-ऑनलाइन पॉलिसी बिक्री का भविष्य कैसा है?
यह महत्वपूर्ण प्रश्न है। हाल के वर्षो में ऑनलाइन बीमा पॉलिसियों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा होने के बावजूद कुल बीमा बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बहुत ही कम है। आजकल हम बीमा क्षेत्र में एक नया ट्रेंड देख रहे हैं। रिसर्च करो ऑनलाइन, लेकिन खरीदो ऑफलाइन। ग्राहक पहले ऑनलाइन जाकर पॉलिसियों के बारे में हर तरह की जानकारी ले रहा है। फिर वह किसी एजेंट या अन्य केंद्र से पॉलिसी करवा रहा है। मेरे ख्याल से यह ट्रेंड बदलेगा। जो लोग ऑनलाइन सिर्फ रिसर्च कर रहे हैं, वे भी आने वाले दिनों में ऑनलाइन ग्राहक बनेंगे। इंटरनेट का उपयोग बढ़ने से भी फर्क पड़ेगा। कंपनियों को भी इस बदलते मिजाज का ख्याल रखना होगा। उन्हें ऐसे उत्पाद लांच करने होंगे, जो आसानी से समझे जा सकें।
यतीश श्रीवास्तव
सीओओ, एगॉन रेलीगेयर
लाइफ इंश्योरेंस