पटेल की जयंती के बहाने जदयू भाजपा में रार
पटना। एक तरफ भाजपा जहां लौह पुरुष की जयंती के बहाने कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष की विरासत पर हक जत
पटना। एक तरफ भाजपा जहां लौह पुरुष की जयंती के बहाने कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष की विरासत पर हक जताने में जुटी है वहीं बिहार में जदयू और भाजपा के बीच इसी मुद्दे पर रार शुरू हो गई है। जदयू ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव फैलाने की साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि आज मुजफ्फरनगर और त्रिलोकपुरी के दंगों को याद करना चाहिए।
भाजपा ने पटेल की 139 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस और आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप मना रही है। जदयू ने कहा है कि भाजपा के इन छद्म आयोजनों से लोगों को सतर्क रहना चाहिए। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पिछले साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगे शुरू हुए थे। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में भी दिवाली के समय सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा
था। जदयू के इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि जदयू का यह बयान सरदार पटेल का अपमान है। मंगल पांडये ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जदयू पटेल के सारे योगदान को भी भूल गई है।