नीतीश मेरा चोली-दामन का साथ: सीएम
पटना। पूर्व सीएम नीतीश कुमार से विवाद की खबर के बाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को इस मुद
पटना। पूर्व सीएम नीतीश कुमार से विवाद की खबर के बाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा कोई विवाद नहीं है। मेरा और उनका चोली-दामन का साथ है। मैं भाजपा में कभी शामिल नहीं होउंगा। भाजपा एक साम्प्रदायिक पार्टी है मेरा उसका कोई वास्ता नहीं है। सीएम ने कहा कि इस मामले में कोई दम नहीं है इसलिए इसका पटाक्षेप हो जाना चाहिए।
गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा क वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी ठाकुर ने सीएम मांझी को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया था। ठाकुर ने कहा था कि अगर मांझी जदयू में घुटन महसूस कर रहे हैं तो भाजपा में शामिल हो जाएं। इसके बाद बिहार में सियासी हलचल शुरू हो गई थी। भाजपा के इस बयान के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सीपी ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा था कि ठाकुर को पहले यह बताना चाहिए कि भाजपा में उनकी कितनी इज्जत होती है। शरद यादव ने नीतीश और मांझी के विवाद की खबर को सिरे से खारिज कर दिया।