पटना सिटी में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
दिवाली की रात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में किशोरी से दुष्कर्म किया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय
पटना सिटी। दिवाली की रात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में किशोरी से दुष्कर्म किया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
दरोगा सौरव कुमार को पीडिता ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे पड़ोसी युवक ने घुमाने के बहाने घर के सटे खाली कोठरी में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद पीडिता के परिजन उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर वह भाग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार की सुबह आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, थाने में दुष्कर्मी ने पुलिस को बताया कि उसे लड़की के परिजन झूठा फंसा रहे हैं। उसे लड़की ने ही बुलाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।