बेगूसराय में गंगा में डूबे दादी-पोते
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। ज्ञान टोल स्थित गंगा नदी की उपधारा में शुक्रवार को डूबने से दादी-पोते की म
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। ज्ञान टोल स्थित गंगा नदी की उपधारा में शुक्रवार को डूबने से दादी-पोते की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार एस. कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोरिया निवासी 50 वर्षीय रानी देवी अपने पोते 12 वर्षीय सौरभ कुमार के संग स्नान हेतु गंगा नदी की उपधारा ज्ञान टोल घाट गई थी। स्नान के क्रम में सौरभ गहरे पानी में चले गया और डूबने लगा। सौरभ को बचाने के क्रम में दादी रानी देवी भी डूब गई। नदी में महाजाल लगाया गया है।
इधर, एस. कमाल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बीडीओ उपेंद्र विश्वास, सीओ जयकृष्ण प्रसाद दल-बल के संग ज्ञान टोल गंगा घाट के पास कैंप कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि शवों की तलाश जारी है।
दूसरी घटना में दीपावली के दिन समस्तीपुर ग्राम निवासी नागो यादव के 16 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार मुंगेर के निकट गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। समाचार भेजे जाने तक उसका भी शव बरामद नहीं हो सका था।