मानपुर में वाहन पर लदी देसी शराब बरामद
संसू. मानपुर (गया) : दशहरा त्योहार में शराब छापामारी अभियान के तहत मुफस्सिल पुलिस ने के गया नवादा म
संसू. मानपुर (गया) : दशहरा त्योहार में शराब छापामारी अभियान के तहत मुफस्सिल पुलिस ने के गया नवादा मुख्य मार्ग पर कृषि विज्ञान केंद्र के निकट एक वाहन पर लदा 15 सौ लीटर अवैध शराब जब्त की है। उक्त मामला मंगलवार की रात की है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व में हुई शांति समिति की बैठक में सदस्यों की मांग पर अवैध शराब छापामारी अभियान लगातार जारी है। उसी क्रम में एक पीकअप वेन में लदा बिना कागजात के 75 सौ पाउच यानि 15 सौ लीटर जब्त किया गया है। साथ ही चालक विरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जो परैया थाना के फुरफुरिया गांव का निवासी है।पूछताछ में चालक ने कहा कि उक्त शराब निमचक बथानी थाना के सरेन गांव निवासी सुधीर यादव का है। जिसे गया शहर से सरेन गांव लेकर जा रहे थे।
चालक विरेंद्र व शराब मालिक सुधीर को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।