82 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दो बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई नाबालिग
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में 82 साल के एक बुजुर्ग द्वारा 15 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी ए लसमैया (82) ने पांच महीने पहले पीडि़ता से दो बार
हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में 82 साल के एक बुजुर्ग द्वारा 15 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी ए लसमैया (82) ने पांच महीने पहले पीडि़ता से दो बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता आदिलाबाद जिले के पेरकापल्ली गांव की रहने वाली है। आरोपी, पीडि़ता का रिश्तेदार है और अक्सर उसके घर जाया करता था। इसी दौरान पीडि़ता के माता-पिता की अनुपस्थिति में उसने दो बार किशोरी से दुष्कर्म किया। क्षेत्राधिकारी (बेल्लपल्ली) ने पीडि़ता की मां की शिकायत के आधार पर बताया, गत सप्ताह पीडि़ता ने अपनी मां से पेट में दर्द की शिकायत की, लेकिन अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
छात्र ने फेसबुक पर पोस्ट किए जूनियर के आपत्तिजनक चित्र
हैदराबाद। धन ऐंठने के लिए अपनी जूनियर के आपत्तिजनक चित्रों को फेसबुक पर पोस्ट करने वाले इंजीनियङ्क्षरग के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साइबराबाद पुलिस ने सोमवार को बताया कि हयातनगर निवासी मेकला यशवंत रेड्डी को 20 दिसंबर को साइबर क्राइम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। उसने कंप्यूटर की मदद से अपनी जूनियर के आपत्तिजनक चित्र बनाए और उन्हें फेसबुक पर अपलोड किया। बाद में उन चित्रों को डिलीट (हटाने) करने के लिए पीडि़ता से धन की मांग की। पुलिस ने यशवंत के घर से उस कंप्यूटर को भी बरामद कर लिया है, जिसकी मदद से उसने छात्रा के चित्रों से छेड़छाड़ की थी और उन्हें फेसबुक पर अपलोड किया था।