2021 तक हिंदू राष्ट्र होगा भारत: राजेश्वर सिंह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन धर्मजागरण समिति के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्र्वर सिंह का कहना है कि 2021 तक देश के मुस्लिम और ईसाइयों को हिंदू बना लिया जाएगा। हिंदू नेता ने कहा कि धर्मातरण पर संसद में हंगामा मचाने वाले नेता पहले अपनी देशभक्ति साबित करें।
जागरण संवादददाता, एटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन धर्मजागरण समिति के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्र्वर सिंह का कहना है कि 2021 तक देश के मुस्लिम और ईसाइयों को हिंदू बना लिया जाएगा। हिंदू नेता ने कहा कि धर्मातरण पर संसद में हंगामा मचाने वाले नेता पहले अपनी देशभक्ति साबित करें।
धर्मजागरण समिति के प्रमुख बुधवार रात को अचानक एक शादी समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का ही देश है। यहां ईसाई और मुसलमानों को रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अलीगढ़ धर्मातरण कार्यक्रम भी जनवरी में होकर रहेगा। गुरुवार को जब संसद में धर्मातरण को लेकर हंगामा हुआ, तो खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो कर पूरे मामले की जानकारी करने में जुट गया।
इस बीच अज्ञात ठिकाने से फोन कर जागरण से राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को फिर कहा कि घर वापसी का कार्यक्रम नहीं रुकेगा। वर्ष 2021 तक भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उन्होंने विरोधियों को सीख दी कि धर्म पर राजनीति बंद करें। विपक्षी नेताओं को यह सच स्वीकार करना चाहिए कि भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा कि एटा में बुधवार रात दिए बयान के हर बिंदु पर वे दृढ़ता से कायम हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि राजेश्वर सिंह को दिल्ली तलब किया गया है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि संघ के शीर्ष पदाधिकारियों से वह मिलेंगे।
क्रिसमस तक रहेगी ¨हदू संगठनों की निगरानी
25 दिसंबर को अलीगढ़ में प्रस्तावित घर वापसी कार्यक्रम फिलहाल भले ही टल गया है, मगर ¨हदू संगठनों की निगरानी कम से कम क्रिसमस तक जारी रहेगी। बड़े दिन पर सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे। इस आशय के आदेश डीआइजी ने एटा-कासगंज के पुलिस प्रमुखों को दिए हैं। सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब न हो, इसके लिए साइबर टीम अलग से नजर रख रही हैं।