Move to Jagran APP

साउथ की अभिनेत्री खुशबू ने थामा कांग्रेस का दामन

मतभेदों के चलते करीब छह महीने पहले द्रमुक से नाता तोडऩे वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दस जनपथ पहुंचीं और उनकी मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब

By Murari sharanEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 02:12 AM (IST)
साउथ की अभिनेत्री खुशबू ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली। मतभेदों के चलते करीब छह महीने पहले द्रमुक से नाता तोडऩे वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दस जनपथ पहुंचीं और उनकी मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब उनकी भूमिका तय करेगी।

loksabha election banner

44 वर्षीय खुशबू ने गत जून में करुणानिधि की पार्टी को छोड़ते वक्त कहा था, 'द्रमुक के लिए कठिन परिश्रम सिर्फ एक तरफा रास्ता है।' उन्होंने पार्टी पर खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया था। 2010 में उन्होंने द्रमुक का दामन थामा था। उस समय पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में थी। कांग्रेस का हिस्सा बनने को सम्मान की करार देते हुए खुशबू ने इसे घर वापसी जैसा करार दिया।' अभिनेत्री ने कहा, 'कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश की एकता और अखंडता को बरकरार रख सकती है।' राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका के बारे में पूछे जाने पर खुशबू ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा, अभी तो मैं पार्टी में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए काम करना चाहती है। तमिलनाडु भी देश का हिस्सा है। दक्षिण भारत की इस मशहूर अभिनेत्री ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है और रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपर स्टारों के साथ रुपहले पर्दे को साझा किया है।

पढ़ें: खुशबू करना चाहती हैं बिगबी से रोमांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.