Move to Jagran APP

फुटबॉल के बाद अब धौनी ने खरीदी हॉकी टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स लिमिटेड के साथ मिलकर हॉकी इंडियन लीग की रांची फ्रेंचाइजी खरीदी है। इस

By SanjayEdited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 02:23 PM (IST)
फुटबॉल के बाद अब धौनी ने खरीदी हॉकी टीम

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स लिमिटेड के साथ मिलकर हॉकी इंडियन लीग की रांची फ्रेंचाइजी खरीदी है। इस टीम का नाम खुद धौनी ने 'रांची रेज' रखा है। पहले इस टीम का नाम 'रांची राइनोज' था।

loksabha election banner

आइएचएल के पहले सीजन में रांची राइनोज चैंपियन रही थी। इसके बाद राइनोज के मालिक और हॉकी इंडिया के बीच हुए मतभेद की वजह से टीम खत्म कर दी गई थी। अब धौनी ने सहारा ग्रुप के साथ मिलकर इस टीम के खरीदा है और फिर से टीम को नए सिरे से खड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2015 में हॉकी इंडियन लीग का पहला मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। गौरतलब है कि हॉकी में निवेश करने से पहले धौनी ने फुटबॉल टीम भी खरीदी थी।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.