Move to Jagran APP

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया फर्जी वोट बनाने का आरोप

राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। वहीं भाजपा ने इसे केजरीवाल का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

By manoj yadavEdited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 10:19 PM (IST)
केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया फर्जी वोट बनाने का आरोप

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। वहीं भाजपा ने इसे केजरीवाल का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

loksabha election banner

केजरीवाल अब तक भाजपा पर दिल्ली में अनैतिक तरीके से सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद- फरोख्त का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर भाजपा नेताओं पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सूत्रों के हवाले से दावा किया कि भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर यह काम किया जा रहा है। केजरीवाल के मुताबिक इसके लिए सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा आप समर्थकों का नाम मतदाता सूची से हटवाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक फर्जी वोट के लिए 15 सौ रुपये तथा एक आप समर्थक का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए दो सौ रुपये घूस दिए जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात कही है। वहीं, इस बारे में भाजपा का कहना है आप दिल्ली में अपना जनाधार एवं कार्यकर्ता दोनों बहुत तेजी से खोती जा रही है। उसके संयोजक खबरों में बने रहने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया में अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि केजरीवाल भाजपा पर झूठे आरोप लगाने के साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

पढ़ें: दिल्ली को केंद्र के निर्णय का इंतजार, बने सरकार या हो चुनाव

आप के कमजोर होने की आस में कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.