Move to Jagran APP

देवेंद्र फणनवीस का महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना तय: सूत्र

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, एक नाथ खडसे, पंकजा मुंडे और नितिन गडकरी का नाम लिया जा रहा था। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि आरएसएस और मोदी के करीबी बेदाग छवि वाले 44 वर्षीय देवेंद्र फणनवीस का नाम तय हो गया है। केवल औपचारिक एलान होना

By manoj yadavEdited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:07 AM (IST)
देवेंद्र फणनवीस का महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना तय: सूत्र

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, एक नाथ खडसे, पंकजा मुंडे और नितिन गडकरी का नाम लिया जा रहा था। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि आरएसएस और मोदी के करीबी बेदाग छवि वाले 44 वर्षीय देवेंद्र फणनवीस का नाम तय हो गया है। केवल औपचारिक एलान होना बाकी है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पहले से ही देवेंद्र फड़नवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। खुद गडकरी भी मीडिया से यह कह रहे थे कि वह दिल्ली में काम करके खुश हैं और उनका महाराष्ट्र जाने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगटीवार के बयान के बाद गडकरी का नाम दोबारा चर्चा में आ गया।

मुंगटीवार ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए गडकरी का समर्थन किया था। लेकिन विदर्भ के 44 भाजपा विधायकों में से 39 ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री बनने की अपील की। ये विधायक मंगलवार को गडकरी के घर नागपुर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए उनसे प्रदेश का मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने की मांग की। लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान गडकरी के शक्तिप्रदर्शन को 'भाव' नहीं देने वाली है। पार्टी फणनवीस को महाराष्ट्र की कमान देने का फैसला कर चुकी है।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में भाजपा और उसके सहयोगियों को कुल 123 सीटें मिली हैं। पूर्ण बहुमत के लिए 25 और सीटों की जरूरत है। इसके लिए एनसीपी (41 सीट) पहले ही बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार है। लेकिन भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना भी अब नतमस्तक होती दिख रही है। शिवसेना अब भाजपा के सामने घुटने टेक सकती है।

पढ़ें: बढ़ सकता है गडकरी का रुतबा, रक्षा मंत्रालय भेजे जाने के संकेत

पढ़ें: महाराष्ट्र: भाजपा नेता की मांग-गडकरी बने सीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.