राहुल को पंजाब में रोड शो की इजाजत नहीं
लंबी असमंजस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए पंजाब आने का दिन तय हो गया है। सोनिया एक और राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पंजाब आने की उम्मीदें लगातार क्षीण होती जा रही हैं। पंजाब में राहुल गांधी के रोड शो की खासी
चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो। लंबी असमंजस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए पंजाब आने का दिन तय हो गया है। सोनिया एक और राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पंजाब आने की उम्मीदें लगातार क्षीण होती जा रही हैं।
पंजाब में राहुल गांधी के रोड शो की खासी डिमांड उठ रही थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोड शो की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद तय हुआ कि सोनिया गांधी संगरूर लोक सभा सीट के तहत आते बरनाला में 26 को तो राहुल गांधी फरीदकोट और बठिंडा में 28 को चुनावी रैली करेंगे। तीनों ही रैलियां मालवा में होगी। अभी तक माझा और दोआबा में कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की रैली तय नहीं हुई हैं। कांग्रेस के दोनों नेताओं के पंजाब आने को लेकर कांग्रेस आफिस के इंचार्ज लखविंदर कौर गरचा ने अधिकारिक पुष्टि की। बीतते समय के साथ पंजाब में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आने की संभावनाएं भी क्षीण होने लगी हैं।