अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर में आड़े आ रहे हैवतपुर संपर्क मार्ग होगा बंद, ये है वजह

खैर रोड पर अंडला में डिफेंस कारिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए अब तक 90 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। यूपीडा ने इस पर कब्जा लेकर काम भी शुरू कर दिया है। कुछ निवेशकों को भी जमीन का आवंटन हो चुका है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:53 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:53 AM (IST)
अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर में आड़े आ रहे हैवतपुर संपर्क मार्ग होगा बंद, ये है वजह
कुछ निवेशकों को भी जमीन का आवंटन हो चुका है।

अलीगढ़, जेएनएन। डिफेंस कारिडोर में की सुरक्षा में अवरोधक बन रहे हैवतपुर मार्ग को जल्द ही बंद किया जा सकता है। इसके लिए यूपीडा की तरफ से जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा गया है। इसमें इस मार्ग को बंद करके ग्रामीणों के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग की गई है। अब जिला प्रशासन ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय हाे सकता है।

यह है मामला

खैर रोड पर अंडला में डिफेंस कारिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए अब तक 90 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। यूपीडा ने इस पर कब्जा लेकर काम भी शुरू कर दिया है। कुछ निवेशकों को भी जमीन का आवंटन हो चुका है। अब यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि डिफेंस कारिडोर परिसर स्थित पलवल-अलीगढ़ राजमार्ग के बायीं ओर हैवतपुर संपर्क मार्ग है। यहां से ग्रामीणों का आना-जाना होता है। यह मार्ग यूपीडा के स्वामित्व वाली भूमि पर है। अब डिफेंस कारिडोर में रक्षा औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की जाएगी। सुरक्षा की द्रष्टि से भविष्य में इस संपर्क मार्ग को बंद किया जाना चाहिए। ग्रामीणों के आवागमन के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग की व्यवस्था की जाए। अगर, यह संभव न हो तो नये मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया जाए। जिला प्रशासन ने इस पत्र के आधार पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। हैवतपुर संपर्क मार्ग का विकल्प तलाशा जा रहा है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय हो सकता है।

chat bot
आपका साथी