कोरोना को हराना हैः कांसल हौजरी बना फुली वैक्सीनेटिड यूनिट, सभी कर्मचारियों को लगी वैक्सीन की दोनों डोज

डा. गुरप्रीत सिंह की टीम ने 320 कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज लगाई। कंपनी के मालिक नितिन कांसल ने कहा कि हमारी यूनिट का स्टाफ परिवार की तरह है। हमने वैक्सीनेशन के जरिए कोविड संक्रमण से सबको बचाव के लिए तैयार किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:37 AM (IST)
कोरोना को हराना हैः कांसल हौजरी बना फुली वैक्सीनेटिड यूनिट, सभी कर्मचारियों को लगी वैक्सीन की दोनों डोज
लुधियाना के एक हौजरी यूनिट कांसल हौजरी ने अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। जागरण

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कोविड से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन ही एक मात्र उपाय। इसको लेकर सजगता जरूरी है। लुधियाना के एक हौजरी यूनिट कांसल हौजरी ने अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर पूर्ण वैक्सीनेटिड फैक्ट्री का शानदार उदाहरण पेश किया है। कंपनी के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसको लेकर एक कैंप इंडस्ट्री एरिया ए स्थित फैक्टरी परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के फैक्ट्री में काम करने वाले सारे श्रमिकों और स्टाफ को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई।

डा. गुरप्रीत सिंह की टीम ने 320 कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज लगाई। कंपनी के मालिक नितिन कांसल, रजत कांसल, विनोद कुमार कांसल, कृष्ण कुमार कांसल, विनायक कांसल ने कहा कि हमारी यूनिट का स्टाफ परिवार की तरह है। इसलिए इनकी सुरक्षा को लेकर हमारा कर्तव्य बनता है कि हम वैक्सीनेशन के जरिए कोविड संक्रमण से सबको बचाव के लिए तैयार करें।

उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पहले वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे थे। ऐसे में उनकी काउंसलिंग की गई। उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के फायदे बताए गए। इससे कोविड जैसे संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। ऐसे में फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों की ओर से दोनों डोज लगवा ली गई है। उन्होंने कहा कि वे आसपास के यूनिट के कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि सारे इलाके के साथ साथ प्रदेश और देश को कोविड मुक्त किया जा सके। इसको लेकर हर किसी को नैतिक जिम्मेदारी समझकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होना चाहिए।

लुधियाना में अब तक 15 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

कोविड-19 की दूसरी लहर में पंजाब के सबसे बुरी तरह प्रभावित रहे जिलों में शामिल लुधियाना में 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन लगवाने के मामले में महानगर पंजाब में अग्रणी। पंजाब की औद्योगिक राजधानी होने के कारण यहां प्रशासन और उद्यमियों ने वैक्सीनेशन को पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना सिविल अस्पताल की छत पर नग्न हालत में मिली महिला, दूर पड़े थे कपड़े, सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं राज

chat bot
आपका साथी