Drugs Problem in Punjab: लुधियाना में नशे की ओवरडोज से फैक्ट्री मालिक की मौत, चंडीगढ़ रोड पर कार में मिला शव

Drugs Problem in Punjab नशे की ओवरडोज ने एक कारोबारी की जान ले ली। चंडीगढ़ रोड स्थित गांव चक्क सरवण नाथ इलाके में खड़ी के अंदर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:49 PM (IST)
Drugs Problem in Punjab: लुधियाना में नशे की ओवरडोज से फैक्ट्री मालिक की मौत, चंडीगढ़ रोड पर कार में मिला शव
नशे की ओवरडोज ने एक कारोबारी की जान ले ली। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Drugs Problem in Punjab: नशे की ओवरडोज ने एक कारोबारी की जान ले ली। चंडीगढ़ रोड स्थित गांव चक्क सरवण नाथ इलाके में खड़ी के अंदर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई मुकम्मल करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआइ हजूर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भामियां रोड के गुरु नानक नगर की गली नंबर 3 निवासी विशाल खेड़ा (30) के रूप में हुई।

आरोपित मोती नगर निवासी हरजीत सिंह तथ्ज्ञा बीके इस्टेट की गली नंबर 1 निवासी सम्राट उर्फ मिट्ठू हैं। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम खेड़ा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। जिनमें विशाल सबसे बड़ा था। शादीशुदा विशाल डेढ़ साल की बेटी का पिता भी था। उनकी स्टीकर फैक्ट्री है। हरजीत के साथ उसकी जान पहचान थी जबकि सम्राट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 30 जुलाई को वह अपनी कार नंबर पीबी 91-6668 पर फैक्ट्री से घर जाने के लिए निकला। मगर घर नहीं पहुंचा। तलाश के दौरान पता चला कि उसकी कार को चंडीगढ़ रोड स्थित गांव चक्क सरवण नाथ के पास खड़ी है।

वहां जाकर चेक किया तो उसमें विशाल बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसे वहां से इलाज के लिए फाेर्टीज अस्पताल ले जाया गया मगर डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त दोनों आरोपितों ने उसे नशे की ओवरडोज दे दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हजूर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपितों को मंगलवार शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हरजीत की भी स्टीकर फैक्ट्री है। जबकि सम्राट कहीं नौकरी करता है। हरजीत और विशाल पहले भी एक साथ नशा करते रहते थे। इससे पहले भी औवरडोज लेनेे से विशाल की हालत बिगड़ गई थी। जिस पर उसके पिता ने अस्पताल में इलाज करा उसे बचा लिया था।

उधर, प्रेम खेड़ा ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई की दोपहर 3.30 बजे तीनों ने ताजपुर रोड इलाके में नशा किया। उन लोगों ने विशाल को ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वो कार में इधर उधर घुमाते रहे। शाम को वह उसे चंडीगढ़ रोड पर कार में छोड़ कर फरार हो गए। अगर वह समय पर उसे अस्पताल ले गए होते तो शायद विशाल बच गया होता।

यह भी पढ़ें-पंजाब में अदाणी लाजिस्टिक्स पार्क बंद होने से आयातक व निर्यातक मुश्किल में, करोड़ों का माल फंसा

chat bot
आपका साथी