जम्मू की महिला से दुष्कर्म के आरोपित की कार बरामद करेगी चंडीगढ़ पुलिस, आज कोर्ट में पेशी

जम्मू की महिला के साथ चंडीगढ़ जॉब दिलाने का भरोसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित को आज जिला अदालत में पेश करेगी। वहीं आरोपित की स्विफ्ट कार को भी बरामद किया जाएगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:59 AM (IST)
जम्मू की महिला से दुष्कर्म के आरोपित की कार बरामद करेगी चंडीगढ़ पुलिस, आज कोर्ट में पेशी
पुलिस कोर्ट से आरोपित शराब तस्कर बलविंदर सिंह का रिमांड हासिल करेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जम्मू से नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आने वाली महिला को जॉब दिलाने का भरोसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित को आज जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपित की पहचान पंजाब के नवांशहर स्थित बेगमपुर गली के रहने वाले बलविंदर सिंह मान के तौर हुई है। बलविंदर का पुलिस कोर्ट से रिमांड हासिल करेगी। आरोपित चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीद पंजाब में बेचने की तस्करी करता है। शराब खरीदने की फिराक में आए आरोपित को सेक्टर-8 से पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपित ने सेक्टर-22 स्थित होटल बालाजी में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जम्मू में शादी हुई है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी। वह नौकरी मिलने तक पीजी हाउस में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलविंदर सिंह से हुई थी। आरोपित ने बताया कि वह सीबीआइ अधिकारी है और उसकी शहर में काफी जान पहचान है। अपने जान-पहचान से उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा। कुछ दिन बाद ही आरोपित ने उसे मीटिंग के बहाने सेक्टर-22 स्थित होटल में बुलाकर जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कर्मचारियों ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।

वारदात में उपयोग गाड़ी बरामद करने में लगी पुलिस

आरोपित बलविंदर सेक्टर-22 स्थित होटल बालाजी में पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में आया था। वारदात के बाद कार लेकर फरार हो गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस अब आरोपित की कार तलाश रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित की कार उसके किसी दोस्त के पास है। हालांकि आरोपित की निशानदेही पर कार बरामद करने पुलिस पंजाब में पहुंची हुई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपित की कार बरामद करने के लिए रिमांड की मांग होगी।

chat bot
आपका साथी