Odisha: बांग्रीपोसी के तहसीलदार के घर विजिलेंस का छापा, 23 लाख नकद व स्वर्ण आभूषण जब्‍त

बांग्रीपोसी के तहसीलदार अभिमन्यु पंडा के घर पर छापामारी कर भारी मात्रा में नकद 23 लाख 62 हजार 485 रुपए और 123 ग्राम स्वर्ण आभूषण जब्‍त किए हैं। पंडा के विभिन्न बैंकों में 34 से ज्यादा खाते भी हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 09:29 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 09:29 AM (IST)
Odisha: बांग्रीपोसी के तहसीलदार के घर विजिलेंस का छापा, 23 लाख नकद व स्वर्ण आभूषण जब्‍त
बांग्रीपोसी के तहसीलदार अभिमन्यु पंडा के घर पर छापामारी

 बालेश्वर, जागरण संवाददाता। एक और जहां राज्य की सरकार स्वच्छ शासन का डंका पीट रही है। वहीं दिन-ब-दिन इनके सरकारी बाबुओं के घर विजिलेंस वालों की छापामारी से बड़े-बड़े बाबुओं के पोल खुलते नजर आ रहे हैं। बालेश्वर के विजिलेंस वालों ने बालेश्वर शहर के मलिकाशपुर नामक स्थान पर स्थित बांग्रीपोसी के तहसीलदार अभिमन्यु पंडा के घर पर छापामारी कर भारी मात्रा में एक और जहां नगदी जब्‍त किया है। 

 वहीं इसके साथ ही स्वर्ण आभूषण और कई कागजात भी जब्‍त किए हैं। सबसे पहले अभिमन्यु पंडा का नहरपटना चौक नामक स्थान के निकट जांच के दौरान उनके पास से नकद 2 लाख 56 हजार 505 रुपए पाया गया होली की छुट्टी के कारण वे अपने घर आ रहे थे। इसी आधार पर विजिलेंस वालों ने तहसीलदार पंडा के घर पर छापामारी की तथा उनके घर की छानबीन करने पर घर से नकद 23 लाख 62 हजार 485 रुपए जब्‍त किए। 

 इसके साथ ही 123 ग्राम से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण तथा विभिन्न बैंकों में 34 से ज्यादा खाते विभिन्न डाकघरों में 6 से ज्यादा खाते के साथ ही जमीन संबंधित 63 से ज्यादा कागजात, एलआईसी संबंधित विभिन्न कागजातों और बैंक के 2 लॉकर भी पाए गए थे। इसके साथ ही तहसीलदार के पास 3 मंजिल का आलीशान मकान जिसका अनुमानित मूल्य 70 लाख से ज्यादा आंका गया है पाया गया। 

 छुट्टी होने के कारण बैंकों के लॉकर नहीं खोले जा सके जिससे यह पता नहीं चल पाया था कि आखिर और कितना माल इस लॉकर में बंद है। इस संबंध में विजिलेंस वालों ने 8/2021 में एक मामला दर्ज कर आगे की छानबीन जारी कर दी है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर स्वच्छता का डंका बजाने वाली राज्य की सरकार में शासन करने वाले आला अफसर आला अधिकारी रातों रात मालामाल कैसे बन गए यदि आज बालेश्वर के विभिन्न कार्यालयों पर नजर डाली जाए तो जिन अधिकारियों के घर इसके पहले कई-कई बार विजिलेंस वालों ने छापामारी की थी। आज वही अधिकारी फिर से दोबारा बालेश्वर के विभिन्न कार्यालयों में बड़े-बड़े बाबुओं के तौर पर विराजमान हैं।

क्या वह अपने पुराने काले कारोबार को या पुराने कारनामों को छोड़ चुके हैं। आज यदि विजिलेंस वाले इन बाबुओं को फिर से दोबारा छापामारी करें एक अभिमन्यु पंडा नहीं और कई ऐसे कई अभिमन्यु पंडा मौजूद हैं जिनके पास आय से ज्यादा की संपत्ति आज भी मौजूद है। क्या विजिलेंस वाले इन बाबुओं के घर छापामारी करेंगे आज अपने आप में एक बड़ा सवाल बन चुका है। 

chat bot
आपका साथी