Monsoon Update: महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, जानें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए आइएमडी ने शुक्रवार शाम को रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे और कोल्हापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:29 PM (IST)
Monsoon Update: महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, जानें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल
महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई हिस्सों में भारत मौसम विज्ञान विभाग(आइएमडी) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए आइएमडी ने शुक्रवार शाम को 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे और कोल्हापुर जिले के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है। तो वहीं, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

आज इन राज्‍यों में हो सकती है हल्की बारिश

आज के दिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावनाएं है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।

कल इन राज्‍यों में हल्‍की बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल के दिन अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। कल के दिन उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्‍यों में कल हो सकती है भारी बारिश 

महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल के दिन भारी बारिश का अुनमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा 'अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के अलग-अलग कुछ और स्थानों के पर हल्की बारिश होने की संभावना है।' आपकों बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सतारा के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए, पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 'भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है।सतारा जिला कलेक्टर शेखर सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण सतारा जिले में भूस्खलन और डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। पाटन तहसील के अंबेघर, मीरगांव और ढिकावाले गांवों में भूस्खलन के बाद लगभग 30 लोग लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि भूस्खलन से अंबेघर में 16 लोग और मीरगांव में 12 लोग लापता हैं। जिला प्रशासन ने मीरगांव से करीब 150, अंबेघर से 50 और ढिकावाले से 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

भारत के पश्चिम और दक्षिण के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पिछले 48 घंटों में सिर्फ महाराष्ट्र में लगभग 129 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 3 लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सात जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

chat bot
आपका साथी