माइक्रो आर्टिस्ट आनंद ने किया दंग, पेंसिल की नोक पर लिख डाला 40 से अधिक देशों के नाम
कोयंबटूर निवासी आनंद ने पेंसिल की महीन नोक पर कुल 48 देशों के नाम लिख कर हैरानी में डाल दिया है। पेंसिल की महीन नोक के ऊपर कुछ लिखने की कल्पना कोई नहीं कर सकता है लेकिन ऐसा तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी माइक्रो आर्टिस्ट ने कर दिखाया है।
कोयंबटूर, एएनआइ। पेंसिल से तो हैरतअंगेज चित्र बनाए जा सकते हैं लेकिन पेंसिल पर ऐसा कुछ हो तो...। पेंसिल की नोक कितनी महीन होती है उसके ऊपर कुछ लिखने की कल्पना कोई नहीं कर सकता है लेकिन ऐसा तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी माइक्रो आर्टिस्ट आनंद (Anand) ने कर दिखाया है।आनंद की इस महीन कलाकारी (Micro Artwork) को देख सब हैरत में हैं। उन्होंने पेंसिल की नोक पर एक नहीं बल्कि कुल 48 एशियाई देशों के नाम उकेर कर सभी को अचरज में डाल दिया है।
195 पेंसिलों पर 195 देश व उनकी राजधानी के नाम
इसी साल अप्रैल में तमिलनाडु के कुथंबक्कम (Kuthambakkam) निवासी 21 वर्षीय आर स्नेखा (R. Snekha) ने 195 पेंसिल का इस्तेमाल कर इसकी की नोक पर कुल 195 देशों और उनकी राजधानियों के नाम लिखकर रिकॉर्ड कायम किया। त्रिशूर के वेलंकल्लूर निवासी एल्विन (Alvin) ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान इसी तरह का कमाल किया था। अपने माइक्रो आर्ट के जरिए उन्होंने पेंसिल पर 48 देशों के नाम लिख दिए थे।
चावल के दाने पर लिख दी थी भगवद्गीता
रायपुर के अभय वासनिक भी आनंद की तरह माइक्रो आर्ट में पारंगत हैं। अभय पेंसिल की नोक पर कलाकृतियां बनाते हैं और एक पीस खत्म करने में काफी मेहनत करते हैं। वहीं हैदराबाद निवासी लॉ की छात्रा ने चावल के 4,042 दानों पर तेलुगु में पूरी श्रीमद्भगवद्गीता को उतार दिया था। इसमें उन्हें 150 घंटे का समय लगा। स्वरिका ने अब तक 2 हजार से अधिक माइक्रो आर्टवर्क बनाएं हैं।
इस क्रम में प्रयागराज निवासी बुलबुल का नाम भी शामिल है। फिल्म मक्खी के एक दृश्य से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली। फिल्म में पेंसिल की नोक से बनाते हुए कुछ देखा ओर तभी फैसला कर बैठे कि ऐसा ही कुछ कर दिखाएंगे। बुलबुल ने पहले चॉक पर आकृतियां बनाना शुरू किया और फिर पेंसिल की नोक पर। आज वे पेंसिल की नोक पर कई आकृतियों को बड़ी बारीकी से बना रहे हैं।
Tamil Nadu | Anand, a micro artist from Coimbatore carved names of 48 Asian countries on pencil leads. pic.twitter.com/39KwD5XRbZ
— ANI (@ANI) July 24, 2021