Tokyo Olympics: सलीमा के गांव में टीवी पर आंखें गड़ाए बैठे हैं लोग, भारतीय टीम की जीत के लिए सामूहिक प्रार्थना

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमी फाइनल में मुकाबला अर्जेंटीना की टीम से होगा। इस मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया के साथ ही जिलेवासियों की उम्मीदें व नजरें टीकी हुई हैं। भारतीय टीम से जिले की बिटिया सलीमा टेट्टे भी खेल रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:27 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:57 PM (IST)
Tokyo Olympics: सलीमा के गांव में टीवी पर आंखें गड़ाए बैठे हैं लोग, भारतीय टीम की जीत के लिए सामूहिक प्रार्थना
Tokyo Olympics में जीत के लिए सलीमा के परिवार ने की सामूहिक प्रार्थना। जागरण

सिमडेगा, जासं। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला अर्जेंटीना की टीम से चल रहा है। मैच में फिलहाल अर्जेंटीना 2-1 से आगे है। इस मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया के साथ ही सलीमा टेटे के गांव में भी उत्‍साहित हैं। सिमडेगा जिलेवासियों की उम्मीदें व नजरें टीवी पर टीकी हुई हैं। भारतीय टीम से जिले की बिटिया सलीमा टेटे भी खेल रही है। हर जिलेवासियों, खेलप्रेमियों व खिलाड़ियों को यही उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम पदक जरूर लेकर लौटेगी। मैच को लेकर सलीमा टेटे के गांव में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। बड़कीछापर गांव में उसके घर के बाहर एलईडी टीवी लगाकर लोग मैच देख रहे हैं। यहां पर तिरंगा ध्वज भी लहरा रहा है। गांव के लोग टीवी स्क्रीन पर बार-बार सलीमा का नाम सुनकर उत्साहित हो रहे हैं।

इससे पूर्व लोग सुबह से ही टीम की जीत की प्रार्थना में जुट गए हैं। सलीमा के माता-पिता सुलक्षण टेटे एवं माता सुबानी टेटे समेत परिवार के सभी सदस्यों ने भारतीय महिला टीम की जीत के लिए एवं सलीमा के अच्छा प्रदर्शन के लिए विनती-प्रार्थना की। सलीमा के पिता सुलक्शन टेटे ने बताया कि उनके लिए आज गर्व की बात है कि उनकी बेटी टोक्यो में भारत के लिए पदक जीतने को मैदान में उतरेगी। भारत को लंबे कालखंड के बाद पदक जीतने का मौका मिला है। ऐसे में वे परिवार के सभी सदस्यों के संग विनती-प्रार्थना की।

साथ ही सलीमा समेत पूरी टीम को वे हार्दिक शुभकामना देते हैं। इधर, सेमीफाइनल मैच को लेकर सैकड़ों खिलाड़ी को देने वाले करंगागुड़ी गांव में एलईडी के माध्यम से मैच का प्रसारण किया जा रहा है। यहां हॉकी सिमडेगा एवं मुखिया शिशिर मिंज के द्वारा एलईडी व्यवस्था की गई है। यहां खिलाड़ी व गांव के लोग एक साथ इकठ्ठा होकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।

सलीमा के घर भी प्रशासन ने एलईडी टीवी की व्यवस्था कराई है। यहां सलीमा के परिवार के लोग, गांव के लोग एवं हॉकी संघ के लोग भी मैच देख रहे हैं। हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि मैच को लेकर जिले में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। भारत की जीत के बाद जोरदार तरीके से जश्न मनाया जाएगा। इधर सलीमा की कोच प्रतिमा बरवा ने कहा कि भारतीय टीम को मैदान में आक्रमकता के साथ खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम जरूर इतिहास बनाएगी और पदक लेकर ही वापस लौटेगी।

chat bot
आपका साथी