Jammu Kashmir BJP: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा- विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

Jammu Kashmir Assembly Election बीएल संतोष ने जम्मू कश्मीर में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों के जन जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके बीच जाकर काम करें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:24 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा- विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाएं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे के दूसरे दिन जम्मू में बैठक में संबोधित करते हुए बीएल संतोष ने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद हमारा अगला कदम चुनाव होगा। हमें विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के 7 सालों में जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य शिक्षा बिजली के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। ऐसे में वक्त आ गया है कि इन उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि उनके हितेषी कौन हैं और वे कौन लोग हैं जिन्होंने वंशवाद की राजनीति को प्रोत्साहित कर उनके हितों को दाव पर लगाया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के साथ सह प्रभारी आशीष सूद भी मौजूद थे।

बीएल संतोष ने जम्मू कश्मीर में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों के जन जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके बीच जाकर काम करें। उन्होंने जिला प्रभारियों से उनके मंडलों की संख्या जानने के साथ निर्देश दिए कि वे मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां दें। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाएं। वे बूथ पर गतिविधियों को तेजी देने के लिए भी उपलब्ध रहें।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव डा नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, उप प्रधान स वीरेंद्र अजीत सिंह, शाम लाल शर्मा, पवन खजुरिया, युद्धवीर सेठी, शाम चौधरी, असीम गुप्ता के साथ महासचिव डा देवेंद्र मन्याल, अशोक कौल, विबोध गुप्ता, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रधान अशोक खजूरिया सत शर्मा पार्टी के अन्य कई नेता भी आदि भी मौजूद थे।

इसी बीच जम्मू में बैठक करने के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कश्मीर में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के साथ जम्मू-कश्मीर भाजपा के सह प्रभारी आशीष सूद भी रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी