अम्‍ब पुलिस ने आधी रात को पीछा कर पकड़े मोबाइल टावर बैटरी सैल चोर, कांगड़ा निवासी गिरफ्तार, दो फरार

Mobile Tower Battery Cell Thief अम्ब पुलिस ने दिलवां में मोबाइल टावर के बैटरी सैल चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ पकड़ा है जबकि आरोपित के दो साथी पुलिस टीम को देखकर बाइक पर भागने में सफल हो गए। मोहिंद्र सिंह जिला कांगड़ा का रहने वाला है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:57 AM (IST)
अम्‍ब पुलिस ने आधी रात को पीछा कर पकड़े मोबाइल टावर बैटरी सैल चोर, कांगड़ा निवासी गिरफ्तार, दो फरार
चोरी के आरोप में गिरफ्तार मोहिंद्र सिंह जिला कांगड़ा उपरली मजेठली का रहने वाला है।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Mobile Tower Battery Cell Thief, अम्ब पुलिस ने दिलवां में मोबाइल टावर के बैटरी सैल चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ पकड़ा है, जबकि आरोपित के दो साथी पुलिस टीम को देखकर बाइक पर भागने में सफल हो गए। चोरी के आरोप में गिरफ्तार मोहिंद्र सिंह जिला कांगड़ा उपरली मजेठली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिलवां गांव में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे तीन लोग बैटरी सेल चुरा रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने टावर की सुरक्षा के लिए की गई बाढ़बंदी का गेट खुला पाकर इसकी सूचना कंपनी के क्लस्टर इंचार्ज को दी।

इसके बाद उन्होंने अम्ब पुलिस को सूचित करने के साथ-साथ कंपनी के तकनीशियन गुरविंदर सिंह को भी इसकी सूचना देकर मौके पर भेजा। पुलिस सहित कंपनी के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो आरोपित मोहिन्द्र सिंह और उसके दो साथी टावर की बैटरी सैल लेकर मौके से भाग गए। लेकिन पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा कर आरोपित मोहिंद्र सिंह को ट्राला जीप सहित दबोच लिया। लेकिन आरोपित के दो बाइक सवार साथी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाए और वे बाइक लेकर फरार हो गए।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार टावर के कुल 24 बैटरी सैल में से 2 बैटरी सैल टावर के साथ ही लगे पाए गए थे और 10 बैटरी सैल टावर के बाहर पड़े मिले। जबकि आरोपितों ने 9 बैटरी सैल चोरी किए हैं। इनमें से आरोपित ट्राले की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन बैटरी सैल बरामद हुए हैं और बाकी छह सैल की तलाश की जा रही है।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी सैल चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके फरार हुए दो साथियों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी