पति बने प्रेमी ने दिया प्यार का ऐसा सिला, मुजफ्फरपुर की यह युवती अब किससे कहे और किससे छुपाए

जिले के सकरा थाना अंतर्गत चकड़ावे मनियारी के युवक ने एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। अभी शादी हुए तीन माह भी नहीं गुजरे हैं और युवती को दहेज के लिए घर से निकाल दिया है। अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:43 AM (IST)
पति बने प्रेमी ने दिया प्यार का ऐसा सिला, मुजफ्फरपुर की यह युवती अब किससे कहे और किससे छुपाए
पति बने प्रेमी ने भी अपने घरवालों का ही दिया साथ। प्रतीकात्मक फोटो

सकरा (मुजफ्फरपुर), संस। प्यार की राह पर चलने के बाद कैसे, कैसे दिन देखने पड़ते हैं, इसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं करता है। करता तो प्यार करने की हिम्मत ही नहीं करता। जिला अंतर्गत सकरा थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां की एक युवती को थाना क्षेत्र के ही चकड़ावे मनियारी के युवक से पहले दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। इसके बाद कुछ समय तक दोनों सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाते रहे। अंतत: करीब तीन माह पहले दोनों ने बिना दहेज के शादी कर ली। सभी ने यही कहा कि अगर दुल्हन अच्छी मिल रही है तो इससे बड़ा और दहेज क्या हो सकता है। सबको लगा कि यह इस Love Story की Happy Ending है, लेकिन कहते हैं न कि भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, यह किसी को भी नहीं पता होता। पति बने प्रेमी के पहलू में सिमटी हंसी-खुशी विदा होकर ससुराल गई इस युवती को कुछ भी नहीं पता था। भविष्य की परेशानियों से अनजान वह सामान्य रूप से अपने पति के साथ रहने लगी, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद उनके सुर बदल गए। अब कह रहे हैं कि दहेज ही दुल्हन है। मतलब साफ है, मायके से सामान ले आओ, तभी गुजारा होगा। 

ससुराल में इतना सुनने के बाद लड़की के सिर से प्रेम का भूत उतर गया और पति के सामने गिड़गड़ाने लगी,किंतु लोभी पति भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने भी अपने घरवालों का ही साथ दिया और पत्नी को मायके से दहेज लाने का दबाव देने लगा। अभी शादी के तीन माह भी नहीं गुजरे कि स्वजन दहेज की मांग करने लगे। उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, जब गांव में पंचायत हुई तो पंचायत के मुखिया पति ने उसके साथ गाली- गलौज की। अभद्र व्यवहार कर उसे गांव से बाहर निकाल दिया। इस संदर्भ में पीडि़ता ने सकरा थाने में लिखित शिकायत की है। पीडि़ता ने बताया कि चकड़ावे मनियारी के युवक से प्रेम होने के बाद उसने शादी कर ली। पहले दहेज जैसी कोई शर्त नहीं रखी। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा, फिर अचानक दहेज की मांग की जाने लगी। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि यह मामला गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी