गया में जिसने भी देखा दुर्घटना का मंजर, कांप उठा कलेजा

गया/ डोभी गया में दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार को हुआ। जिसने भी यह हादसा देखा उसका कलेजा दहल गया। घटना ऐसी घटी कि गाड़ी के परखचे उड़े ही शव भी वीभत्स थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन के टकराने की आवाज 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:27 AM (IST)
गया में जिसने भी देखा दुर्घटना का मंजर, कांप उठा कलेजा
गया में घटा दर्दनाक सड़क हादसा, जागरण फोटो।

गया/ डोभी, जागरण संवाददाता।  गया में यह दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार, 23 जुलाई को हुआ। जिसने भी यह हादसा देखा उसका कलेजा दहल गया। घटना ऐसी घटी कि गाड़ी के परखचे उड़े ही शव भी वीभत्स थे। दर्दनाक हादसा में कार पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गया में संचालित एक निजी अस्पताल के संचालन से जुड़े थे। सभी शवों को पिकअप से पोस्टमार्टम कराने के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसा की जानकारी पीड़ित स्वजनों को पुलिस द्वारा दी गई। सूचना पर पीड़ित स्वजन घटना और मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

झारखंड से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

गया पुलिस सूत्रों के अनुसार इनोवा कार बीआर-01पीबी-7010 पर सवार होकर सभी झारखंड के जोरी पिकनिक मनाने गए थे। वहां से शाम में सभी गया लौट रहे थे। लौटने के क्रम में डोभी थाना क्षेत्र के कंजियार गांव के पास हाइवा से आमने-सामने की टक्कर हुई। गाड़ी से कुछ सामान भी बरामद हुए हैं। वह पिकनिक मनाने का संकेत दे रहे हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पांच सौ मीटर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा और हाइवा की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आवाज करीब पांच सौ मीटर तक सुनाई दी। लोगों को लगा कि बम विस्फोट किया गया है। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो दर्दनाक हादसा दिखा। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी। आग लगने से शव भी आधा जल गए थे। इस कारण लोगों की पहचान नहीं हो पा रही थी। खून से लथपथ विभत्स शवों को वाहन से निकालना पुलिस के लिए परेशानी बनी थी। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को निकाला।

कांप गया लोगों का कलेजा

घटनास्थल पर जिसने भी कार में सवार लोगों की लाश देखी, उनका कलेजा कांप गया। मौके का मंजर देख सभी का दिल दहल उठा। कार का फर्श, सीट, शीशा डेस्क बोर्ड व सड़क युवकों के खून से लाल हो गया था। सड़क पर खून के थक्के पड़े थे। कार के बैक ग्लास पर लिखा था प्रेस। मरने व घायल होने वालों की ठोस जानकारी तुरंत पुलिस को नहीं मिली। लोग बता रहे हैं कि घायल युवक गया जिले के बाराचट्टी स्थित एक गांव का रहने वाला है। वह ग्रामीण चिकित्सक है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 जानकार बताते हैं कि गया शहर के किरानी घाट मोहल्ला में एक जेंट्स सैलून संचालक की इनोवा कार बीआर-01-पीबी-7010 है। संचालक ने बीते वर्ष उत्पाद विभाग से नीलामी में गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी खरीदने के बाद उसे गया शहर के गेवाल बिगहा मोहल्ला में एक निजी अस्पताल में भाड़ा पर चलाता है। जानकार यह भी बताते हैं कि निजी अस्पताल शहर के गणमान्य व्यक्ति के स्वजन चलाते हैं। वहां ग्रामीण चिकित्सक अपनी सेवा देते हैं।

chat bot
आपका साथी