Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा ने अब सीएम नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष, जातिगत जनगणना के पीछे दिया ये तर्क

Bihar Politics जदयू के सांसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को अब विकास पुरुष बताया है। साथ ही उन्‍होंने जातिगत जनगणना को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि इससे पता चल...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:27 PM (IST)
Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा ने अब सीएम नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष, जातिगत जनगणना के पीछे दिया ये तर्क
Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को अब विकास पुरुष बताया है।

संवाद सहयोगी, बांका। Bihar Politics : जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब सीएम नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया है। इससे पहले उन्होंने पीएम मेटेरियल बताया था। बुधवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से कहा कि जातिगत जनगणना हरहाल में होना चाहिए। यह देश की मांग है। जब हम धर्म की गणना करते हैं, तो जातिगत जनगणना क्यों नहीं होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री को इस दिशा में सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से देश में समानता आएगी। क्योंकि कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे समाज में विद्धेश फैलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

विपक्ष पर भी बोला हमला, लालू प्रसाद पर भी कसा तंज  

साथ ही कहा कि जनगणना नहीं होने से ऊंचे लोग भी कई तरह का फायदा ले रहे हैं। जातिगत जनगणना होने से इसका भी पता चल जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के आगे कोई भी नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से खोखला हो चुका है। उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा रह गया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसलिए वो सभी नेताओं से मिलकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। क्योंकि घर में रहकर वो और भी बीमार हो सकते हैं। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र ङ्क्षसह, जदयू के प्रदेश सचिव कौशल ङ्क्षसह, हिमांशु पटेल, नौशाद आलम सहित अन्य नेता मौजूद थे।

बांका में जगह-जगह नेताओं ने किया स्वागत

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बांका आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

chat bot
आपका साथी