Bhagalpur : घर में अकेली खेल रही सात साल की बच्ची से युवक ने किया गलत काम, मां-बाप कर रहे थे खेतों में काम

घर में अकेले खेल रही एक सात साल की बच्‍चे से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। जिस वक्‍त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्‍त बच्‍ची के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे। घर लौटने पर उनलोगों ने देखा...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:25 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:25 PM (IST)
Bhagalpur : घर में अकेली खेल रही सात साल की बच्ची से युवक ने किया गलत काम, मां-बाप कर रहे थे खेतों में काम
घर में अकेले खेल रही एक सात साल की बच्‍चे से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजन के बयान पर मंगलवार को नवगछिया महिला थाने में केस दर्ज कराया गया, जिसमें मेघल टोला के युवक भुखन मंडल को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

-आरोपित गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

-घर में अकेली थी बच्ची, माता-पिता गए थे मजदूरी करने

बताया गया कि बच्ची के माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे। बच्ची घर में अकेली थी। मौका देखकर आरोपित घर में घुस गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बार माता-पिता घर लौटे तब बच्ची रो रही थी। पूछने पर उसने आपबीती बताई। आरोपित की पहचान भुखन मंडल के रूप में की। स्वजन बच्ची को आनन-फानन इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर गए। इसके बाद थाने पहुंचे। आरोपित पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में जबदस्त आक्रोश है।

अगवा लड़की बरामद, आज कोर्ट में होगा बयान

संवाद सूत्र, बाथ (सुल्तानगंज) : थाना क्षेत्र से गत सात जुलाई को शादी की नीयत से अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को लड़की की मेडिकल जांच कराई गई। बुधवार को कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज कराया जाएगा। अपहरण कांड में जय कुमार सहित सात लोगों पर केस दर्ज कराया गया था, जिसमें एक नामजद जेली मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी इस मामले में कोई भी कुछ खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।  

chat bot
आपका साथी