बिहार के जमुई में तांत्रिक ने शक्तिशाली बनने के लिए बच्चे की चढ़ा दी बलि

जमुई में एक तंत्र साधक ने आठ वर्षीय बालक का गला रेत डाला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। तंत्र सिद्धि के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपित लाटो दास को गिरफ्तार कर लिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:16 PM (IST)
बिहार के जमुई में तांत्रिक ने शक्तिशाली बनने के लिए बच्चे की चढ़ा दी बलि
जमुई में मिथुन कुमार (08) की बलि दे दी गई।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। अंधविश्वास के चक्कर में शक्तिशाली बनने के लिए मंगलवार देर शाम को मंगरू दास के पुत्र मिथुन कुमार (08) की बलि दे दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपित लाटो दास (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि तंत्र विद्या के फेर में इस घटना को अंजाम दिया गया।

लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर चाय रविदास टोला के मिथुन कुमार को लाटो दास ने घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद नदी के रास्ते उसे लोगाय जंगल ले गया। वहां उसने धारदार हथियार से मिथुन की गला रेतकर हत्या कर दी। शव को जंगल में ही छोड़कर वह लौट आया। देर शाम मिथुन के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने उसकी खोज शुरू की। ग्रामीणों ने लाटो के साथ मिथुन को जाते देखा था। उससे पूछताछ की गई, लेकिन लाटो कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। रात में स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित लाटो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर लाटो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके शरीर पर देवता का वास रहता है। पुलिस तांत्रिक के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है।

देवता ने उससे कहा था कि यदि वह एक बच्चे की बलि दे दे तो और शक्तिशाली हो जाएगा। लाटो ने बताया कि देवता के आदेश का पालन कर ही उसने बच्चे की हत्या कर दी। देर रात को जंगल से बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि जंगल से ही आरोपित की बाइक और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है। मिथुन की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। मां रमनिया देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी