कहीं आपके बच्चे को तो नहीं है बालों की ये समस्या
अब सिर्फ बच्चों के नहीं छोटे बच्चों के बाल भी असमय सफेद होने लगे हैं। अगर इसी समय देखभाल नहीं की गई तो उन्हें आगे चल बड़ी समस्या का समना करना पड़ सकता है।
क्या आप भी अपने बच्चे के असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या से परेशान हैं। ये पेरेंट्स के लिए काफी दुख की बात होती है जब बच्चा इस तरह के कंडीशन से गुजरता है। सामान्यत बालों से सफेद होने की समस्या अक्सर उनमें देखी जाती है जिनकी उम्र 50 और 60 के पार की होती है। लेकिन जैसे जैसे समय और क्लाइमेट बदल रहे हैं इंसानों की समस्या में भी बदलाव आ रहे हैं। अब समय से पहले ही सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले तक 20 या 30 साल की उम्र के लोगों में ये समस्या शुरु होती थी, लेकिन अब तो ये भी सामान्य सी बात हो गई है क्योंकि अब ये समस्या छोटे बच्चों 2 से 3 साल की उम्र तक के बच्चों में दिखाई देने लगी है। इन सबके पीछे एक ही कारण है तेजी से बदलती लाइफस्टाइल।
इसके अलावा जरुरी न्युट्रीएंट्स की कमी और संतुलित आहार का न हो पाना भी प्रीमैच्योर हेयर प्रॉब्लम के कारण हो सकते हैं। आज यहां हम आपको बताने जा रहा हैं बच्चों में इस तरह के प्रॉब्लम की क्या हो सकती हैं वजह और उन्हें कैसे इससे छुटकारा दिला सकते हैं।
क्या है वजह
अनुवांशिक
अनुवांशिकता सबसे पहला कारण हो सकता है। अगर परिवार में किसी भी एक शख्स को ये समस्या है तो आने वाले पीढ़ी को भी इस समस्या का समना करना पड़ता है।
डैंड्रफ
अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा है तो ये बालों के सफेद होने के खतरे को बढ़ा देता है।
थायरॉयड
थायरॉयड कंडीशन हार्मोन्स की वजह से पैदा होते हैं। अगर उनके ब्लड में जरुरत से ज्यादा थायरॉयड कंडीशन है तो ये बालों के सफेद होने के खतरे को बढ़ाता है।
-सबसे पहले इस बात पर ध्यान दें कि आपके बच्चों में ये समस्या कहीं किसी मेडिकेशन की वजह से तो नहीं आ रही है। अगर ऐसा नहीं है तो आप इसे घर पर ही घरेलू उपचारों से ठीक कर सकते हैं।
करी पत्ता
करी पत्ते को तब तक गर्म पानी में उबालें जब तक पानी का रंग काला ना हो जाए। इसे पानी से बालों की मसाज करें। ये ग्रे हो रहे बालों को ठीक करने में काफी मददगार होता है।
दही और खमीर
दही में एक बड़ा चम्मच खमीर मिक्स करके हर रोज इसके सेवन से इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
आंवला
आंवला के टुकड़ों को नारियल के तेल में उबाल कर इससे स्कैल्प पर मसाज करें। इसके अलावा आप आंवला को रातभर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद इस पानी से बालों को धोएं।
आंवला और आल्मंड ऑइल
आंवला का तेल और आल्मंड को मिक्स करके स्कैल्प पर मसाज करें। इसे रात भर के लिए बालों में लगा रहने दें। ये ट्रीटमेंट उनके असमय सफेद हो रहे बालों को ठीक करने में मददगार होता है।
मिल्क बटर
बच्चों के स्कैल्प को सप्ताह में लगभग दो बार मिल्क बटर से मसाज करें। ये असमय एजिंग समस्या से छुटकारा दिला सकता है। अगर उनमें ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है तो जल्दी से इसी पहचान करें कि ये क्यों हो रहा है।
क्या ना करें
-किड्स को उनके सफेद हो रहे बालों को तोड़ने से रोकें।
-उन्हें जरुरत से ज्यादा स्पाइसी फूड खाने से मना करें।
-अधिक गर्म पानी से नहाने से रोकें। उन्हें हल्के गुनगुने पानी से सिर धोने की सलाह दें।
-केमिकल हेयरकलर्स का इस्तेमाल ना करने को कहें।
यह भी पढ़ें : इन टिप्स से बच्चों के बाल भी हो जाएंगे हेल्दी