Move to Jagran APP

पुरुषों के अधिकार को लेकर निकाली रैली

रांची : पुरुष दिवस पर शनिवार को सेव फैमिली इनिसिएटिव झारखंड की ओर से कांटाटोली स्थित कार्यालय से पु

By Edited By: Published: Sat, 19 Nov 2016 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 09:05 PM (IST)
पुरुषों के अधिकार को लेकर निकाली रैली

रांची : पुरुष दिवस पर शनिवार को सेव फैमिली इनिसिएटिव झारखंड की ओर से कांटाटोली स्थित कार्यालय से पुरुलिया रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक पुरुष अधिकारों के हनन को लेकर रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली को संबोधित करते हुए अजय कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पुरुषों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। सरकार महिला सशक्तीकरण के नाम पर पुरुष अधिकारों का हनन कर रही है। महिलाओं के संरक्षण के लिए जो कानून बने हैं, उसका फायदा उठा कर महिलाएं पुरुषों को प्रताड़ित कर रही हैं। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सरकार नजरअंदाज कर रही है। वहीं प्रह्लंाद प्रसाद ने कहा की आज पुरुषों की बात सुनने वाला कोई नहीं हैं। सरकार को पुरुषों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए पुरुष आयोग का गठन करना चाहिए या फिर दोनों के लिए समान कानून बनाना चाहिए। मौके पर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा की भारत में बच्चे, महिला, जानवर एवं पशु-पक्षी के संरक्षण के लिए कानून हैं, लेकिन पुरुष संरक्षण के लिए कोई कानून नहीं है। हैदर अली ने कहा कि महिलाएं तलाक के नाम पर पुरुषों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने भरण-पोषण कानून में सुधार की मांग करते हुए तलाक कानून को सुगम बनाने की बात कही तथा अंतरिम भरण-पोषण कानून को निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, इम्तियाज खान, चंद्रकिशोर पॉल, रमेश पाठक, राजमोहन पंडा, संजय महली, महेंद्र रजक, नवीन जायसवाल, अरविंद कुमार, संजय कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.