स्वतंत्रता सेनानी हरिनारायण वाजपेयी नहीं रहे
विश्रामपुर (पलामू) : आजाद भारत का सपना लिए स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के साथ दो-दो हाथ करने वाल
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 06:55 PM (IST)
विश्रामपुर (पलामू) : आजाद भारत का सपना लिए स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के साथ दो-दो हाथ करने वाले विश्रामपुर के एक मात्र बचे 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी हरिनारायण वाजपेयी ने सोमवार की रात लगभग दो बजे अंतिम सांस ली। वाजपेयी निधन की खबर विश्रामपुर में आग की तरह फैल गई। साथ ही विश्रामपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महान स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम दर्शन को क्षेत्र के महिला, पुरूष, नौजवान व बच्चे उमड़ पड़े। स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेट कर शव यात्रा निकाली गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद स्थानीय शिव घाट पर दाह संस्कार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें