अगर टीबी की बीमारी से पानी है राहत तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
टी.बी. एक गंभीर बीमारी है, मगर अब इसका इलाज संभव है। वहीं कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिनकी मदद से आप इस बीमारी से खुद का बचाव कर सकते हैं।
टी.बी. एक संक्रामक बीमारी है। इस बीमारी की वजह से हर साल 15 लाख से ज्यादा लोग काल के गाल में समा जाते हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता बेहद जरूरी है। तो चलिए आज विश्व टी.बी. दिवस के मौके पर आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनका सेवन कर आप इस गंभीर बीमारी से राहत पा सकते हैं।
संतरा
संतरे में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और संतरे के रस में एेसे एंटीऑक्सीडेंट्स तत्त्व पाए जाते हैं, जिनसे इस बीमारी से बचा जा सकता हैं। संतरे का रस निकालकर इसमें नमक और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।
आंवला
हरे रंग का ये फल थोड़ा सा कड़वा जरूर होता है, मगर इसके साथ-साथ यह विटामिन सी से भरपूर होता है और ये हमारे इम्युनिटी लेवल को तंदरुस्त रखने में भी मदद करता है। रोजाना खाली पेट दो या तीन आंवले का जूस निकाल कर उसमें एक चम्मच शहद मिला कर पीने से यह बीमारी दूर होती है। बाजार से भी आंवले का जूस आसानी से उपलब्ध हो जाता है। रोजाना आंवले के जूस को एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीने से टी.बी की बीमारी में फायदेमंद होता है।
लहसुन
लहसुन का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें एेसे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। टी.बी की बीमारी से राहत पाने के लिए लहसुन की कलियों को दूध में उबाल लें और फिर कलियों को निकाल कर चबाकर खा लें व दूध पी लें। कुछ दिनों तक लगातार एेसा करने से इस बीमारी से राहत पाई जा सकती हैं।
केला
केला पोषक तत्त्वों का भंडार है, खासकर इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई रोगों से छुटकारा मिलता है जैसे बुखार और कफ। एक पका हुआ केला लेकर उसे मैश कर लें और उसमें नारियल का पानी, आधा कप दही व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है।
सीताफल
टी.बी की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सीताफल को मैश कर लें, वहीं एक कप पानी में 20 किशमिश डालकर सीताफल का गूदा उसमें डाल दें और उबालें। फिर पानी के कम होने पर इसे छान लें और इसमें इलायची पाउडर और साथ ही दो छोटे चम्मच चीनी मिलाएं। ठंडा होने पर इसको दिन में दो बार रोज पीने से फायदा होता हैं।
काली मिर्च
काली मिर्च हमारे शरीर को कई रोगों से राहत दिलाने में मदद करती हैं। टी.बी की बीमारी से राहत पाने के लिए काली मिर्च के कुछ दाने को घी में फ्राई करने के बाद एक चुटकी हींग पाउडर डालकर मिक्स कर लें और ठंडा होने के बाद मिश्रण को तीन भागों में बांटकर एक घंटे के बाद इसका सेवन करें।
पुदीना
पुदीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एेसे एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करते हैं और साथ ही टी.बी की बीमारी से राहत पाने में फायदेमंद साबित होते हैं। पुदीने का सेवन करने से फेफड़े ठीक रहते हैं। गाजर के जूस में पुदीने का रस, एक चम्मच शहद और दो चम्मच शुद्ध सिरका मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से टी.बी को पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खतरा कम हो जाता है। वैसे भी ग्रीन टी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
दूध
दूध से मिलने वाले कैल्शियम से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और साथ ही हमारे शरीर की हड्डियों मजबूत बनती हैं। टी.बी होने पर हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले संक्रमण से बचने के लिए दूध का सेवन करना लाभकारी साबित होता है।
जानिए क्यों दिल्ली में टीबी उन्मूलन अब भी बना हुआ है चुनौती