Move to Jagran APP

सांप ने दो महिलाओं को डसा

संवाद सहयोगी, ऊना : जिले में दो अलग मामलों में सांप ने दो महिलाओं को डस लिया। दोनों को क्षेत्रीय अस्

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 07:37 PM (IST)
सांप ने दो महिलाओं को डसा

संवाद सहयोगी, ऊना : जिले में दो अलग मामलों में सांप ने दो महिलाओं को डस लिया। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। प्रीतो देवी (55) पत्नी रामकृष्ण गांव धंधड़ी तथा सुमना देवी पत्नी कृष्णा गांव कोडरा की रहने वाली हैं। घास काटने गई प्रीतो देवी को शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सांप ने डसा। वह रास्ते में जा रही कि सांप ने पांव पर डस दिया। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने परिजनों को बताया। परिजन उसे अम्ब अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर ऊना रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में महिला का स्वास्थ्य पहले से बेहतर बताया जा रहा है।

loksabha election banner

वहीं बंगाणा की कोडरा निवासी सुमना देवी को शुक्रवार देर रात सैर करते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां पर महिला का उपचार जारी है और महिला का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.