माता की शोभायात्रा से शूलिनी मेला शुरू
हजारों श्रद्धालुओं ने कुलदेवी की शोभायात्रा में भाग लिया व पूरा शहर शूलिनी माता के जयकारों से गूंज उठा।
सोलन, संवाद सहयोगी। सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा का प्रतीक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय शूलिनी मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। इसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सैकड़ों लोग शूलिनी मंदिर में एकत्र हुए और शोभायात्रा में भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने पुरानी कचहरी मेंमां शूलिनी की सुसज्जित पालकी की अगुवाई की। उन्होंने शोभायात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने बघाट शहरी सहकारी बैंक से मां की पवित्र पालकी पर पुष्प वर्षा की।
विभिन्न स्थानों पर तीन दिन तक भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मेले में खेल प्रतियोगिताओं व फ्लावर शो का भी आयोजन किया गया। शांडिल ने मेले में लगी विभागीय प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया।
नहीं आ सके मुख्यमंत्री शहर में निकली शोभायात्रा माता की पालकी का स्वागत समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया।
पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने माता की पालकी का स्वागत करना था लेकिन उनके जन्मदिन में व्यस्त होने के चलते शांडिल ने माता की पालकी का पुरानी कचहरी के पास स्वागत किया। हजारों श्रद्धालुओं ने कुलदेवी की शोभायात्रा में भाग लिया व पूरा शहर शूलिनी माता के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर बाद शुरू हुई माता की शोभायात्रा मंदिर से निकलकर चौक बाजार, गंज बाजार, बस अड्डा, माल रोड, डीसी चौक होते हुए राजगढ़ रोड पर स्थित बहन के पास देर रात पहुंची।
पहली रात गायकों ने थिरकाए
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों समेत बॉलीवुड गायक ने भी धमाल मचाया। हिमाचली कलाकारों एवं एनजेडसीसी के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पहाड़ी गायक परवेश निहाल्टा, दीपक राठौड़ व राजीव राजा ने एक से बढ़कर एक हिमाचली गाने गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद बॉलीवुड गायक युवी ने र्भी ंहदी तरानों पर सब को नचाया। आज आलमगीर खान नचाएंगे मेले के दूसरे दिन शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं, पारंपरिक ठोडा नृत्य, डॉग शो, फन शो, महिला व पुरुष पहलवानों की कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायिका हिमांशी तनवर, केएल सहगल व किशन वर्मा रंग लगाएंगे वहीं प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक आलमगीरा खान हिंदी गानों पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें: अब कुल्लू से 2700 रुपये में भरिए दिल्ली की उड़ान