डंपरों ने रौंद दिया वनक्षेत्र व कब्रिस्तान, प्रशासन मौन
जागरण संवाददाता, मेवात : राजस्थान सीमा से सटे फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गाव बसई मेव में कुछ दबंग लोगो
जागरण संवाददाता, मेवात : राजस्थान सीमा से सटे फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गाव बसई मेव में कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्रिस्तानों में डंपरों को दौड़ाया गया। इससे क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने इस बाबत कार्रवाई करने की माग की है।
बता दें कि गाव बसई मेव से राजस्थान के छपरा क्रेशर जोन की ओर जाने वाले हरियाणा की सीमा में बने कुछ अवैध रास्तों को दबंग लोगों द्वारा जबर्दस्ती खोल दिया गया था। इस रास्ते पर गाव का मुख्य कब्रिस्तान भी बना हुआ। इस अवैध रास्ते के बने होने से यहा हजारों की संख्या में रोजाना कब्रों के ऊपर से डंपरों को निकाला जा रहा है। इससे न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहे, बल्कि इससे हरे-भरे वन संरक्षित क्षेत्र को भी बर्बाद किया जा रहा है।
हालाकि इस बाबत ग्रामीणों ने कब्रिस्तानों की भूमि को बचाने के लिए पिछले वर्ष फिरोजपुर झिरका अदालत में एक याचिका दायर कर अदालत से इस रास्ते पर स्टे ऑर्डर ले लिया था, लेकिन इस रास्ते पर स्टे ऑर्डर होने के बावजूद भी हरियाणा सीमा में बने इस अवैध रास्ते को बदस्तूर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर हरियाणा सीमा में अवैध खनन व इससे जुडे़ मामलों में पूर्णरूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के बसई मेव, घाटा शमशाबाद में कुछ खनन कार्य से जुड़े लोगों द्वारा हरियाणा सीमा में पिछले कई महीनों से अवैध रास्ता बनाया हुआ है।
वन संरक्षित क्षेत्र किया जा रहा बर्बाद :
एक तरफ तो वन विभाग क्षेत्र में लोगों को ज्यादा से जयादा पौधरोपण करने की सलाह देते नहीं थक रहा है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान के छपरा क्रेशर जोन की ओर जाने वाले फिरोजपुर झिरका वन संरक्षित क्षेत्र को कुछ दबंग लोगों द्वारा खुलेआम बर्बाद किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर वन विभाग अपनी सीमा में अवैध रास्तों पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है।
पुलिस देख रही है तमाशा: हरियाणा सीमा में अवैध खनन व अवैध रास्तों को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने उक्त स्थानों पर पुलिस नाके लगाए है। मगर पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम डंपरों का चलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
क्या कहते है अधिकारी :
वन राजिक अधिकारी सुनील जैन ने कहा कि बसई मेव और घाटा गाव के अवैध रास्तों को कुछ लोगों द्वारा खोल दिया गया है। इन पर कार्रवाई करने तथा रास्ते को बंद कराने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही उसे बंद कर दिया जाएगा।
---------.....
अगर ऐसा है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। कहीं भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
-बी. सतीश बालन, एसपी मेवात।