Move to Jagran APP

दहेज के दो केस में नौ नामजद

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दहेज के दो केसों में ससुराल के नौ लोगों को नामजद किया गया। शिकायतों के

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 05:31 PM (IST)
दहेज के दो केस में नौ नामजद

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दहेज के दो केसों में ससुराल के नौ लोगों को नामजद किया गया। शिकायतों के बाद हुए तमाम पंचायतों में जब कोई हल नहीं निकला, आरोपी सत्य प्रतीत हुए तब कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई। शहर के महिला पुलिस थानों में दर्ज किए गए केसों की छानबीन तथा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास आरंभ कर दिए गए। इन मामलों में दहेज मांगने, अमानत में खयानत डालने तथा मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पहली शिकायत शहर के सरस्वती नगर की रहने वाली मोनिका ने की। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल 2013 में उसकी शादी दिल्ली के विष्णु विहार निवासी पवित्र सिंह के साथ सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज के सामान से नाखुश ससुराल वालों ने उससे और दहेज मांगा, इंकार करने पर पीटा। पति पवित्र सिंह, ससुर निर्मल सिंह, सास दर्शना कौर तथा जगदीप सिंह तथा गुरप्रीत कौर ने दहेज का सामान तक वापस करने से इंकार दिया। पंचायती स्तर पर जब समस्या का समाधान नहीं निकला तब कानून की शरण ली गई। एक अन्य मामले में छावनी के रानी बाग की रहने वाली हिना ने वर्ष 2011 में हुई शादी के बाद से जग्गी कालोनी निवासी अपने पति अजय रोहिला, सास किरण बाला तथा ससुर मदन सिंह पर उपरोक्त आरोप लगाए। दोनों केसों में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.